लाइव न्यूज़ :

आर के सिंह ने अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष जलवायु दूत जॉन केरी के साथ बैठक की

By भाषा | Updated: September 13, 2021 14:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 सितंबर केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने सोमवार को यहां अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष जलवायु दूत जॉन केरी के साथ बैठक की और उनके साथ जलवायु परिवर्तन तथा ऊर्जा के स्रोतों में बदलाव से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

भारत और अमेरिका ने सोमवार को भारत-अमेरिका जलवायु और स्वच्छ ऊर्जा एजेंडा 2030 साझेदारी के तहत ‘क्लाइमेट एक्शन एंड फाइनेंस मोबिलाइजेशन डायलॉग’ (सीएएफएमडी) शुरू किया।

बैठक के दौरान सिंह और केरी ने जलवायु परिवर्तन और ऊर्जा स्रोतों में बदलाव से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। बाद में केरी के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल ने सिंह और उनके शीर्ष अधिकारियों के साथ उन विषयों पर विचार-विमर्श किया।

सीएएफएमडी अमेरिकी-भारत एजेंडा 2030 साझेदारी के दो मुख्य ट्रैक में से एक है, जिसकी घोषणा राष्ट्रपति बिडेन और प्रधानमंत्री मोदी ने अप्रैल 2021 में 'लीडर्स समिट ऑन क्लाइमेट' के दौरान की थी।

केरी केंद्रीय मंत्रियों और अन्य शीर्ष अधिकारियों के अलावा अपनी यात्रा के दौरान वैश्विक जलवायु महत्वाकांक्षा को बढ़ाने और भारत के स्वच्छ ऊर्जा की तरफ बढ़ने को गति देने के प्रयासों पर चर्चा करने के लिए निजी क्षेत्र के उद्योगपतियों से भी मिलेंगे।

इससे पहले पिछले महीने सिंह ने केरी से फोन पर बातचीत के दौरान कहा था कि भारत ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में वैश्विक अगुआ के रूप में उभरना चाहता है और देश उर्वरक एवं रिफाइनिंग में ग्रीन हाइड्रोजन के इस्तेमाल को अनिवार्य करने का प्रस्ताव ला रहा है।

मंत्री ने यह भी कहा था कि इस संबंध में मंजूरी के लिए जल्द ही एक प्रस्ताव मंत्रिमंडल के सामने पेश किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल