लाइव न्यूज़ :

कोविड की दूसरी लहर से भारत की आर्थिक वृद्धि दर घटने का जोखिम: एसएंडपी

By भाषा | Updated: April 28, 2021 15:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने बुधवार को कहा कि कोविड संक्रमण की दूसरी लहर से भारत की आर्थिक वृद्धि दर घटने का जोखिम पैदा हो गया है और इससे कारोबारी गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं।

रेटिंग एजेंसी ने कहा कि दूसरी लहर के चलते अनिश्चितता का वातावरण है और कोविड का प्रकोप लंबा चला तो ये भारत की भरपाई को प्रभावित करेगा।

एसएंडपी ने एक बयान में कहा, ‘‘ऐसे में हमें वित्त वर्ष 2021-2022 के लिए 11 प्रतिशत वृद्धि के अनुमान को संशोधित करना पड़ सकता है, खासतौर पर तब जब सरकार व्यापक प्रतिबंधों को लागू करने के लिए बाध्य हो।’’

आधिकारिक अनुमानों के अनुसार भारतीय अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान आठ प्रतिशत घटी है।

रेटिंग एजेंसी ने कहा, ‘‘भारत में कोविड-19 की दूसरी लहर बेहद गंभीर है। मानवीय चिंताओं के अलावा एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स का मानना ​​है कि इससे जीडीपी वृद्धि के लिए जोखिम पैदा हो गया है और व्यापार बाधित होने की आशंका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें