लाइव न्यूज़ :

ठंड में वैश्विक मांग बढ़ने से आया रसोई गैस के दामों में उछाल : पेट्रोलियम मंत्री प्रधान

By भाषा | Updated: December 16, 2020 19:11 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), 16 दिसंबर भारत में रसोई गैस के दामों में मौजूदा उछाल को अंतरराष्ट्रीय बाजार के कारकों से जोड़ते हुए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बुधवार को कहा कि ठंड के मौसम के दौरान वैश्विक मांग में इजाफे के चलते देश में भी इस घरेलू ईंधन की कीमतें बढ़ी हैं।

उन्होंने हालांकि उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में देश में रसोई गैस के दाम कम हो जाएंगे।

रसोई गैस की बढ़ती महंगाई के बारे में पूछे जाने पर प्रधान ने यहां संवाददाताओं से कहा, "देश में रसोई गैस के दाम लगातार नहीं बढ़ रहे हैं। हालांकि, मैं स्वीकार करता हूं कि इस महीने रसोई गैस की कीमतें बढ़ी हैं।"

उन्होंने कहा, "दुनिया भर में ठंड के मौसम के दौरान एलपीजी (रसोई गैस) की खपत बढ़ जाती है। समय-समय पर एलपीजी की मांग बढ़ने के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसके दामों में इजाफा हो जाता है। नतीजतन महंगे दामों पर आयात के चलते भारत में भी ग्राहकों के लिए इसके दामों वृद्धि करनी पड़ती है।"

पेट्रोलियम मंत्री ने कहा, "आने वाले दिनों में देश में एलपीजी की कीमतें फिर घट जाएंगी।"

प्रधान, केंद्र सरकार के नये कृषि कानूनों के समर्थन में भाजपा के आयोजित संभागीय किसान सम्मेलन में हिस्सा लेने इंदौर आए थे। उन्होंने सम्मेलन में यह भी बताया कि तेल विपणन कम्पनियां मध्यप्रदेश में हर साल 65,000 करोड़ रुपये का पेट्रोल-डीजल बेचती हैं।

प्रधान ने बताया, "आयातित पेट्रोलियम पदार्थों पर निर्भरता घटाने के लिए हमने अगले 10 साल के दौरान राज्य में पराली और अन्य कृषि अपशिष्टों के साथ ही शहरी घरों से निकलने वाले कचरे से करीब 10,000 करोड़ रुपये के ईंधन बनाने का लक्ष्य तय किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?