लाइव न्यूज़ :

आरआईएनएल को विशाखापट्टनम की जमीन की बिक्री से 1,000 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद

By भाषा | Updated: March 7, 2021 13:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात मार्च राष्ट्रीय इस्पात निगम लि. (आरआईएनएल) को विशाखापट्टनम में 22.19 एकड़ जमीन की बिक्री से 1,000 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है। यह आंध्र प्रदेश का लोकप्रिय पर्यटक स्थल है।

सार्वजनिक क्षेत्र की निर्माण कंपनी एनबीसीसी ने बृहस्पतिवार को आरआईएनएल के साथ उसकी विशाखापट्टनम की 22.19 एकड़ जमीन के पुनर्विकास और मौद्रिकरण के लिए सहमति ज्ञापन (एमओयू) किया है।

एक सूत्र ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘कंपनी को इस जमीन की बिक्री से 1,000 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है। इस जमीन का बाजार मूल्य एक लाख रुपये प्रति वर्ग गज है। इस राशि का इस्तेमाल कंपनी अपने कर्ज के भुगतान के लिए करेगी।’’

आरआईएनएल की वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना के अनुसार, वित्त वर्ष 2018-19 में कंपनी पर शुद्ध कर्ज 19,592 करोड़ रुपये था।

कंपनी की खुद के इस्तेमाल वाली लौह अयस्क खान नहीं है। कंपनी अपने संयंत्र में तीन पूर्ण परिचालन वाले ब्लास्ट फर्नेस के जरिये प्रतिदिन 19,000 टन तप्त धातु का उत्पादन करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम