लाइव न्यूज़ :

आरआईएल ने स्टर्लिंग एंड विल्सन सोलर में 3,630 करोड़ रुपये में 40 फीसदी की हिस्सेदारी खरीदी

By भाषा | Updated: October 10, 2021 21:20 IST

Open in App

मुंबई, 10 अक्टूबर शापूरजी पालोनजी (एसपी) समूह ने खुर्शीद यज्दी दारुवाला परिवार के साथ चलने वाले सौर ईपीसी संयुक्त उद्यम स्टर्लिंग एंड विल्सन सोलर में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) को 3,630 करोड़ रुपये में बेचने के लिए समझौता किया है।

कई चरण में होने वाले इस सौदे के साथ ही एसपी समूह ने एक महीने के भीतर अपनी दूसरी महत्वपूर्ण परिसंपत्ति को बेचा है।

इससे पहले समूह ने अमेरिकी निजी इक्विटी फर्म एडवेंट इंटरनेशनल के साथ यूरेका फोर्ब्स के लिए 4,400 करोड़ रुपये का सौदा किया था।

दूसरी ओर आरआईएल के लिए एक ही दिन में यह दूसरा सौर अधिग्रहण है। इससे पहले आरआईएल ने दिन में नार्वे की सौर पैनल विनिर्माता आरईसी सोलर होल्डिंग्स को चाइना नेशनल ब्लूस्टार ग्रुप कंपनी से 77.1 करो़ड़ अमेरिकी डॉलर में खरीदने की घोषणा की।

रिलायंस अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी रिलायंस न्यू एनर्जी सोलर के जरिए ये सौदे कर रही है। कंपनी कुल 3,630 करोड़ रुपये में ‘‘प्राथमिक निवेश, द्वितीयक खरीद और खुली पेशकश के मेलजोल से स्टर्लिंग एंड विल्सन सोलर में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी।’’

कंपनियों ने एक संयुक्त बयान में कहा कि इस सौदे के तहत बोर्ड में दो सदस्यों को भी नामित किया जाएगा।

यह सौदा रिलायंस न्यू एनर्जी सोलर, शापूरजी पालोनजी एंड कंपनी, खुर्शीद दारुवाला और स्टर्लिंग एंड विल्सन सोलर के बीच है।

सौदे के पहले चरण में रिलायंस न्यू एनर्जी सोलर को 375 रुपये प्रति शेयर की दर से 2.93 करोड़ इक्विटी शेयरों (15.46 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर) का तरजीही आवंटन मिलेगा।

इसके बाद रिलायंस न्यू एनर्जी सोलर, शापूरजी पालोनजी एंड कंपनी से 1.84 करोड़ इक्विटी शेयर या 9.7 प्रतिशत हिस्सेदारी का तरजीही आधार पर अधिग्रहण करेगी। तीसरे चरण के तहत सेबी के अधिग्रहण नियमों के अनुसार 4.91 करोड़ इक्विटी शेयरों के अधिग्रहण के लिए सार्वजनिक पेशकश की जाएगी, जो 25.9 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर होगा।

इस सौदे से एसपी समूह को कर्ज घटाने में मदद मिलेगी, जो इस समय समूह स्तर पर करीब 20,000 करोड़ रुपये है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?