कम कीमत वाली ई-बाइक लाएगी रिवोल्ट मोटर

By भाषा | Updated: July 25, 2021 21:15 IST2021-07-25T21:15:19+5:302021-07-25T21:15:19+5:30

Revolt Motor to bring low-cost e-bike | कम कीमत वाली ई-बाइक लाएगी रिवोल्ट मोटर

कम कीमत वाली ई-बाइक लाएगी रिवोल्ट मोटर

मुंबई 25 जुलाई गुरुग्राम की रिवोल्ट मोटर अपनी मोटरसाइकल आरवी 300 का एक कम कीमत वाला नया माडल पेश करेगी। उम्मीद है कि आरवी1 नाम से इस माडल का उत्पादन अगले साले के शुरू हो जाएगा। यह जानकारी कंपनी का समर्थन कर रही रत्तनइंडिया एंटरप्राइजेज की प्रवर्तक अंजली रत्तन ने दी।

रिवोल्ट मोटर वर्तमान में आरवी 400 और आरवी 300 माडल की मोटरसाइकलें पेश करती है।

रत्तनइंडिया एंटरप्राइजेज ने 150 करोड़ रुपये में रिवोल्ट मोटर की 43 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी थी।

अंजलि रतन ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हम आरवी300 के नए संस्करण को बाजार में उतारेंगे। इसे कम दाम में पेश करेंगे जो कुल मिलाकर एक नया संस्करण होगा।’’

उन्होंने कहा कि इस नए संस्करण का उत्पादन अगले वर्ष की शुरुआत में शुरू होगा और यह पूरी तरह से भारत में विकसित ई-बाइक होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Revolt Motor to bring low-cost e-bike

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे