लाइव न्यूज़ :

हवाईअड्डा अवसंरचना क्षेत्र में पुनरुद्धार, 3,200 करोड़ रुपये के परिचालन लाभ की उम्मीद: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: November 24, 2021 19:18 IST

Open in App

मुंबई, 24 नवंबर पिछले साल के परिचालन घाटे के बाद देश में हवाईअड्डा अवसंरचना क्षेत्र में इस साल पुनरुद्धार की उम्मीद है। रेटिंग एजेंसी इक्रा के अनुसार, हवाई यात्रियों की संख्या में सालाना आधार पर लगभग 82-84 प्रतिशत की वृद्धि के सहारे इस साल यह क्षेत्र 3,200 करोड़ रुपये का परिचालन लाभ दर्ज कर सकता है।

रेटिंग एजेंसी इक्रा की एक रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कोविड-19 महामारी के कारण, प्रमुख हवाईअड्डों पर चल रही क्षमता विस्तार योजनाओं में 12-18 महीने की देरी हो सकती है।

इक्रा ने एक बयान में कहा कि टीकाकरण में तेजी, कोविड-19 मामलों में कमी तथा महामारी के बाद और ज्यादा अवकाश यात्रा करने की प्रवृत्ति में बढ़ोतरी से घरेलू यात्री यातायात में वृद्धि हो रही है।

एजेंसी के समूह प्रमुख (कॉरपोरेट रेटिंग) राजेश्वर बुर्ला ने कहा कि महामारी के कारण हवाईअड्डा अवसंरचना उद्योग सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में से एक था।

उन्होंने कहा, "वित्त वर्ष 2021-22 में क्षेत्र की परिचालन आय और परिचालन लाभ क्रमशः 14,000 करोड़ रुपये और 3,250 करोड़ रुपये (वित्त वर्ष 2020-21 में 1,450 करोड़ रुपये का परिचालन घाटा) होने का अनुमान है।"

उन्होंने साथ ही कहा, हालांकि, हवाईअड्डा अवसंरचना को लेकर दृष्टिकोण अब भी नकारात्मक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें