लाइव न्यूज़ :

इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, आईटी हार्डवेयर की पीएलआई योजना की समीक्षा संभव: आईटी राज्यमंत्री

By भाषा | Updated: November 19, 2021 22:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 नवंबर इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने शुक्रवार को कहा कि सरकार इलेक्ट्रॉनिक कलपुर्जों और आईटी हार्डवेयर के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए इसकी समीक्षा कर सकती है।

उन्होंने यह भी कहा कि सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में भारत के लिए अपार संभावनाएं हैं और सरकार रणनीतिक रूप से इसपर काम कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम हर तिमाही में पीएलआई की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। ऐसा न केवल सुधार के इरादे से, बल्कि इसे और बेहतर बनाने के लिए भी किया जा रहा है।’’

चंद्रशेखर ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित इलेक्ट्रॉनिक्स शिखर सम्मेलन में कहा, ‘‘उदाहरण के लिए मैं इस बात पर पूरी तरह सहमत हूं कि कलपुर्जों और आईटी हार्डवेयर के लिए पीएलआई की विस्तृत समीक्षा करने की जरूरत है।’’

वह इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण फर्म डिक्सन टेक्नोलॉजीज के चेयरमैन सुनील वाचानी के सुझाव का जवाब दे रहे थे कि पीएलआई योजना के तहत छोटे और मझोले इलेक्ट्रॉनिक घटक विनिर्माताओं को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें