लाइव न्यूज़ :

खुदरा क्षेत्र कर्मचारियों को कोविड- 19 टीकाकरण में ‘फ्रंटलाइन वर्कर्स’ की सूची में रखा जाये: फिक्की

By भाषा | Updated: March 11, 2021 21:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 मार्च प्रमुख उद्योग संगठन फिक्की ने स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्र लिखकर कोविड-19 टीकाकरण के मामले में खुदरा उद्योग के कर्मचारियों को भी ‘फ्रंटलाइन वर्कर्स’ की सूची में शामिल करने का आग्रह किया है।

फिक्की की खुदरा और आंतरिक व्यापार समिति के चेयरमैन और मेट्रो कैश एण्ड कैरी इंडिया प्रा. लि. के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ अरविंद मेडीरट्टा ने कहा, ‘‘किराना कारोबार करने वालों के साथ ही खुदरा क्षेत्र के कर्मचारियों को भी ‘फ्रंटलाइन वर्कर्स’ की श्रेणी में शामिल किया जाना चाहिये। उन्होंने कोरोना वायरस संक्रमण का सबसे ज्यादा खतरा होने के बावजूद देश की कड़ी मेहनत के साथ सेवा की है। आगे रहकर काम करने वाले इन लोगों को कोरोना टीकाकरण के शुरुआती चरण में शामिल किया जाना चाहिये।’’

उन्होंने कहा कि उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने मिलकर टीकाकरण कार्यक्रम में निजी क्षेत्र के हस्तक्षेप के बारे में विचार किया और इसके साथ ही खुदरा क्षेत्र के कर्मचारियों और छोटी किराना दुकान चलाने वालों को भी टीकाकरण कार्यक्रम में प्राथमिकता दिये जाने पर जोर दिया।

स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को भेजे पत्र में फिक्की ने कहा है कि भारतीय खुदरा और ई- वाणिज्य उद्योग से करीब चार करोड़ लोग जुड़े हैं। ये लोग विभिन्न स्टोरों, वितरण केन्द्रों, भंडारगृहों और समूची खुदरा श्रृंखला में काम करते हैं। इन्हें महामारी के प्रकोप से सबसे ज्यादा खतरा है। उद्योग मंडल ने कहा है, ‘‘इसलिये यह काफी महत्वपूर्ण हो जाता है कि खुदरा उद्योग को भी कोविड- 19 टीकाकरण के मामले में ‘अग्रिम पंक्ति’ के कर्मचारियों की सूची में शामिल किया जाना चाहिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?