लाइव न्यूज़ :

यात्री कारों की खुदरा बिक्री अक्टूबर माह में 9 प्रतिशत घटी

By भाषा | Updated: November 9, 2020 15:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ नवंबर वाहन विक्रेताओं के संगठन फाडा ने सोमवार को कहा कि अक्टूबर माह

में यात्री कारों (पीवी) की खुदरा बिक्री साल दर साल आधार पर 8.8 प्रतिशत घटकर 2,49,860 इकाई रह गई। आपूर्ति संबंधी मुद्दों के चलते वाहनों का पंजीकरण धीमा पड़ा है।

फेडरेशन आफ आटोमोबाइल डीलर्स एसोसियेशन (फाडा) के मुताबिक यात्री कारों की बिक्री एक साल पहले अक्टूबर 2019 में 2,73,980 इकाई रही है। फाडा देशभर के 1,464 क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों में से 1,257 कार्यालयों से आंकड़े जुटाती है।

दुपहिया वाहनों की बिक्री पिछले माह 26.82 प्रतिशत घटकर 10,41,682 इकाई रह गई। एक साल पहले अक्ट्रबर 2019 में यह बिक्री 14,23,394 वाहन रही थी।

वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री भी 30.32 प्रतिशत घटकर 44,480 इकाई रह गई। एक साल पहले इसी माह में यह 63,837 वाहन रही थी।

इसी प्रकार तिपहिया वाहनों की बिक्री भी 64.5 प्रतिशत घटकर 22,381 वाहन रही। एक साल पहले इसी माह अक्टूबर में यह बिक्री 63,042 इकाई रही।

हालांकि, इस दौरान ट्रेक्टर की बिक्री 55 प्रतिशत बढ़कर 55,146 इकाई तक पहुंच गई। एक साल पहले इसी माह के दौरान यह बिक्री 35,456 इकाई रही थी।

कुल मिलाकर पिछले माह सभी तरह के वाहनों की बिक्री एक साल पहले इसी माह के मुकाबले 23.99 प्रतिशत घटकर 14,13,549 इकाई रही। वहीं एक साल पहले अक्ट्रबर में यह 18,59,709 इकाई रही।

फाडा के अध्यक्ष विंकेश गुलाटी ने बिक्री आंकड़ों के बारे में कहा कि नवरात्री के दौरान वाहनों की बिक्री पंजीकरण में तेजी रही लेकिन इसके बावजूद अक्टूबर माह में वाहनों की बिक्री पिछले साल इसी माह के मुकाबले कम ही रही। हालांकि, पिछले साल नवरात्री, दिवाली अक्टूबर माह के दौरान ही पड़ी थी।

गुलाटी ने कहा कि नये वाहनों को लेकर अच्छी मांग रही लेकिन शुरुआती स्तर की मोटर साइकिल को लेकर मांग कमजोर ही रही। उन्होंने कहा कि स्थानीय सामान के आवागमन को लेकर जहां छोटे वाणिज्यिक वाहनों को लेकर अच्छी मांग रही वहीं मध्यम और भारी वाणिज्यिक वाहन वर्ग में लगातार भारी गिरावट रही।

फाडा ने सरकार से आग्रह किया है कि वह जल्द ही प्रोत्साहन आधारित वाहन की कबाड़ नीति की घोषणा करे। संगठन ने सरकार से यह भी आग्रह किया कि जिन ढांचागत परियोजनाओं को उसने ठेके पर दे दिया है उनके लिये वह कोष जारी करे। सरकार के ऐसा करने से मांग बढ़ेगी और वाहनों का उत्पादन भी बढ़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?