लाइव न्यूज़ :

जुलाई में खाद्यतेलों की खुदरा कीमतें 52 प्रतिशत तक बढ़ीं : सरकार

By भाषा | Updated: July 30, 2021 19:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जुलाई खुदरा बाजारों में खाद्य तेलों की कीमतों में जुलाई में एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 52 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

शुक्रवार को राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में, खाद्य और उपभोक्ता मामलों के राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि सरकार ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर दलहन और खाद्य तेल जैसे आवश्यक खाद्य पदार्थों की कीमतों में वृद्धि को रोकने के लिए कई उपाय किए हैं।

मंत्री द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, मूंगफली तेल की औसत मासिक खुदरा कीमत में जुलाई के दौरान, पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 19.24 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

समीक्षाधीन अवधि में सरसों के तेल में 39.03 प्रतिशत, वनस्पति में 46.01 प्रतिशत, सोया तेल में 48.07 प्रतिशत, सूरजमुखी के तेल में 51.62 प्रतिशत और पाम तेल की कीमतों में 44.42 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

ताजा आंकड़े 27 जुलाई 2021 तक के हैं।

चौबे ने कहा, ‘‘खाद्य तेलों की कीमतों को कम करने के लिए, कच्चे पाम तेल (सीपीओ) पर शुल्क में 30 जून 2021 से 30 सितंबर 2021 तक 5 प्रतिशत की कटौती की गई है। इस कमी ने सीपीओ पर प्रभावी कर की दर को पहले के 35.75 प्रतिशत से घटाकर 30.25 प्रतिशत कर दिया गया है। इसके अलावा, रिफाइंड पाम तेल / पामोलिन पर शुल्क 45 प्रतिशत से घटाकर 37.5 प्रतिशत कर दिया गया है।’’

उन्होंने कहा कि रिफाइंड ब्लीच्ड डियोडोराइज्ड (आरबीडी) पाम तेल और आरबीडी पामोलिन के लिए एक संशोधित आयात नीति 30 जून, 2021 से लागू की गई है, जिसके तहत इन वस्तुओं को प्रतिबंधित से मुक्त श्रेणी में स्थानांतरित कर दिया गया है।

एक अलग सवाल के जवाब में, खाद्य और उपभोक्ता मामलों के राज्य मंत्री साध्वी नारायण ज्योति ने कहा कि सोयाबीन प्रोसेसर्स एसोसिएशन, इंडियन वेजिटेबल ऑयल प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन और सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन से अभ्यावेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें नेपाल से पाम एवं सोयाबीन तेल के आयात में मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) प्रावधानों के कथित उल्लंघन या दुरुपयोग किये जाने पर चिंता व्यक्त की गई है। ।

भारत अपनी कुल खाद्य तेलों की आवश्यकता का लगभग 60-70 प्रतिशत आयात करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?