लाइव न्यूज़ :

औद्योगिक श्रमिकों की खुदरा मुद्रास्फीति अगस्त में घटकर 4.79 प्रतिशत पर

By भाषा | Updated: September 30, 2021 20:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 सितंबर कुछ खाद्य पदार्थों की कीमतों में नरमी के कारण औद्योगिक श्रमिकों के लिए खुदरा मुद्रास्फीति अगस्त 2021 में घटकर 4.79 प्रतिशत रह गई, जो जुलाई में 5.27 प्रतिशत थी।

श्रम मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा, ‘‘अगस्त महीने में साल-दर-साल आधार पर मुद्रास्फीति 4.79 प्रतिशत रही, जो इससे पिछले महीने में 5.27 प्रतिशत और पिछले साल इसी महीने में 5.63 प्रतिशत थी।’’

बयान के अनुसार खाद्य मुद्रास्फीति अगस्त में 4.83 प्रतिशत रही, जो इससे पिछले महीने में 4.91 प्रतिशत और एक साल पहले अगस्त 2020 में 6.06 फीसदी थी।

अखिल भारतीय सीपीआई-आईडब्ल्यू (उपभोक्ता मूल्य सूचकांक-औद्योगिक श्रमिक) अगस्त 2021 में 0.1 अंक बढ़कर 123 अंक हो गया। वहीं, पिछले महीने की तुलना में यह 0.16 प्रतिशत बढ़ा, जबकि एक साल पहले के इसी महीने के बीच इसमें 0.60 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई थी।

आंकड़ों के मुताबिक गाय का दूध, डेयरी दूध, सरसों का तेल, ताड़ का तेल, सोयाबीन का तेल, बादाम, चीनी-सफेद, चाय की पत्ती, रसोई गैस, अस्पताल/नर्सिंग होम शुल्क, वाहन के लिए पेट्रोल और टॉयलेट साबुन में तेजी देखने को मिली। हालांकि, चावल, गेहूं, लहसुन, प्याज, लौकी, नारियल, भिंडी, आम, परवल, टमाटर, तोरई, केला, केरोसीन तेल इत्यादि ने सूचकांक को कम रखने में मदद की।

श्रम और रोजगार मंत्रालय के प्रमुख सलाहकार डी पी एस नेगी ने बयान में कहा कि औद्योगिक श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक जुलाई 2021 के 122.8 अंक की तुलना में अगस्त 2021 में बढ़कर 123 अंक हो गया।

उन्होंने कहा कि सूचकांक में वृद्धि मुख्य रूप से गाय के दूध, डेयरी दूध, सरसों का तेल, ताड़ का तेल, सोयाबीन तेल, बादाम, चीनी-सफेद, चाय पत्ती, रसोई गैस, अस्पताल/नर्सिंग होम शुल्क, पेट्रोल जैसी वस्तुओं में तेजी के कारण हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम