लाइव न्यूज़ :

कृषि, ग्रामीण श्रमिकों के लिए खुदरा मुद्रास्फीति अगस्त में मामूली घटी

By भाषा | Updated: September 20, 2021 20:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 सितंबर कृषि और ग्रामीण श्रमिकों के लिए खुदरा मुद्रास्फीति अगस्त में मामूली घटकर क्रमश: 3.9 और 3.97 प्रतिशत रह गई।

वहीं, कृषि और ग्रामीण श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति एक महीना पहले जुलाई में क्रमश: 3.92 और 4.09 प्रतिशत रही थी।

श्रम मंत्रालय ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक-कृषि श्रमिक (सीपीआई-एएल) और उपभोक्ता मूल्य सूचकांक-ग्रामीण श्रमिक (सीपीआई-आरएल) अगस्त 2021 में क्रमश: 3.90 प्रतिशत और 3.97 प्रतिशत रही। इससे पिछले महीने जुलाई में यह 3.92 प्रतिशत और 4.09 प्रतिशत तथा एक साल पहले अगस्त में 6.32 प्रतिशत और 6.28 प्रतिशत पर थी।

इसी तरह खाद्य मुद्रास्फीति अगस्त 2021 में घटकर क्रमश: 2.13 प्रतिशत और 2.32 प्रतिशत रह गई, जो जुलाई 2021 में क्रमश: 2.66 प्रतिशत और 2.74 प्रतिशत थी। एक साल पहले समान महीने में यह क्रमश: 7.76 प्रतिशत और 7.83 प्रतिशत थी।

कृषि श्रमिकों और ग्रामीण श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आंकड़ा अगस्त में क्रमश: पांच अंक और चार अंक बढ़कर 1,066 और 1,074 अंक हो गया।

कृषि श्रमिकों के मामले में 1,247 अंक के साथ तमिल नाडु सूचकांक चार्ट में सबसे ऊपर रहा, वहीं हिमाचल प्रदेश 839 अंक के साथ सबसे नीचे रहा। ग्रामीण श्रमिकों के मामले में 1,235 अंक के सूचकांक के साथ कर्नाटक सबसे ऊपर और बिहार 872 अंक के साथ सबसे नीचे रहा।

आंध्र प्रदेश में कृषि श्रमिकों का सूचकांक 15 अंक और ग्रामीण श्रमिकों का सूचकांक 16 अंक बढ़ा है। इसमें मुख्य रूप से चावल, रागी, शुष्क मछली, चीनी, तैयार, चाय, सूती कपड़ा, चमड़ा प्लास्टिक के जूते, साबुन, बालों का तेल और नाई द्वारा लिया जाने वाला शुल्क बढ़ने से सूचकांक बढ़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी