लाइव न्यूज़ :

अगले पांच साल में खुदरा कर्ज दोगुना होकर 96 लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: December 17, 2019 17:54 IST

अध्ययन में अनुमान जताया गया है कि संपत्ति गिरवी रखकर ऋण लेने और सस्ता आवास कर्ज वित्त वर्ष 2024 में दोगुना होकर 46.1 लाख करोड़ रुपये हो जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्दे मार्च 2024 तक वित्तीय इकाइयों की ओर से दिया गया खुदरा ऋण दोगुना होकर 96 लाख करोड़ रुपये हो जाएगा।शहरीकरण और एकल परिवार की प्रवृत्ति बढ़ने की वजह से भी हमें मांग में तेजी आने की उम्मीद है

निजी खपत बढ़ने , ऋण लेने की इच्छा और आंकड़ों के विश्लेषण के उपयोग से मार्च 2024 तक बैंक समेत वित्तीय संस्थानों का खुदरा ऋण दोगुना होकर 96 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच जाएगा। निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक और रेटिंग एजेंसी क्रिसिल के संयुक्त अध्ययन के मुताबिक , मार्च 2024 तक वित्तीय इकाइयों की ओर से दिया गया खुदरा ऋण दोगुना होकर 96 लाख करोड़ रुपये हो जाएगा।

इसकी तुलना में मार्च 2019 में यह आंकड़ा 48 लाख करोड़ रुपये है। आईसीआईसीआई बैंक के कार्यकारी निदेशक अनूप बागची ने संवाददाताओं को बताया , " हमारा मानना है कि निजी खपत और खासकर युवाओं में ऋण लेने की इच्छा की वजह से अगले पांच साल में यह वृद्धि होगी। इसके अलावा , शहरीकरण और एकल परिवार की प्रवृत्ति बढ़ने की वजह से भी हमें मांग में तेजी आने की उम्मीद है। "

अध्ययन में अनुमान जताया गया है कि संपत्ति गिरवी रखकर ऋण लेने और सस्ता आवास कर्ज वित्त वर्ष 2024 में दोगुना होकर 46.1 लाख करोड़ रुपये हो जाएगा।

इसके अलावा , बिना गारंटी वाला कर्ज - व्यक्तिगत ऋण एवं क्रेडिट कार्ड - दोगुने से अधिक बढ़कर 2023-24 में 13.8 लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान है जबकि एमएसएमई को कर्ज बढ़कर 13.2 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच जाएगा। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम