लाइव न्यूज़ :

आयुध निर्माण बोर्ड के पुनर्गठन से रक्षा उद्योग से जुड़े निजी क्षेत्र को फायदा होगा : पीएचडीसीसीआई

By भाषा | Updated: June 23, 2021 20:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली 23 जून उद्योग मंडल पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) ने बुधवार को कहा कि करीब 200 साल पुराने आयुध निर्माण बोर्ड के पुनर्गठन के सरकार के फैसले से रक्षा विनिर्माण और आपूर्ति से जुड़े निजी क्षेत्र की कंपनियों को फायदा होगा।

सरकार ने लगभग 200 साल पुराने आयुध निर्माण बोर्ड (ओएफबी) के पुनर्गठन के लंबित प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसके तहत बोर्ड को सात अलग-अलग कंपनियों में बदला जाएगा ताकि काम में जवाबदेही बढ़ सके। बोर्ड इस समय हथियार और गोला-बारूद बनाने के 41 कारखाने चलाता है।

उद्योग मंडल ने कहा कि ओएफबी के सात अलग-अलग कंपनियों में बदलने से वे पेशेवर प्रबंधन के साथ प्रशासनिक और वित्तीय स्वायत्तता से संबंधित निर्णय ले सकेंगे, जिससे छोटे और मध्यम उद्यमों (एसएमई) को रक्षा खरीद के सभी मामलों में तेजी से निर्णय लेने को बढ़ावा मिलेगा।

पीएचडीसीसीआई ने कहा कि इससे निश्चित रूप से उद्योग और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम(एमएसएमई) के लिए व्यवसाय करने में बहुत आसानी आएगी जिससे एमएसएमई अब रक्षा आपूर्ति के अपने कारोबार को बढ़ाने की उम्मीद कर सकते हैं।

मंडल ने कहा कहा कि ओएफबी के कॉरपोरेट कंपनियों के रूप में बदलने से नवाचार को बढ़ावा मिलेगा तथा नए उत्पादों को विकसित करने के लिए भारतीय कंपनियां, विदेशी कंपनियों के साथ रणनीतिक गठबंधन करने के लिए स्वतंत्र होंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा