लाइव न्यूज़ :

निर्यात डायग्नोस्टिक ​​किट, रीजेन्ट्स के निर्यात पर प्रतिबंध हटाया

By भाषा | Updated: October 15, 2021 18:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर देश में कोविड​​​​-19 संक्रमण के मामलों में कमी आने के साथ ही सरकार ने शुक्रवार को सभी डायग्नोस्टिक किट और रीजेन्ट्स के निर्यात पर प्रतिबंध हटा दिया है। इनका उपयोग कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगाने में किया जाता है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में एक दिन में कोविड-19 के 16,862 नए मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,40,37,592 हो गई। दूसरी ओर उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 2,03,678 हो गई, जो 216 दिन में सबसे कम है।

देश में लगातार 21 दिनों से कोविड-19 के दैनिक मामले 30 हजार से कम हैं और 110 दिन से 50 हजार से कम नए दैनिक मामले सामने आ रहे हैं।

विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने एक अधिसूचना में कहा, ‘‘सभी डायग्नोस्टिक किट और रीजेन्ट्स (उपकरणों / यंत्रों सहित) की निर्यात नीति को तत्काल प्रभाव से मुक्त श्रेणी में किया जा रहा है।’’

डीजीएफटी, वाणिज्य मंत्रालय की एक शाखा है, जो निर्यात और आयात संबंधी मानदंडों को तय करती है।

इन उत्पादों पर निर्यात प्रतिबंध पिछले साल जून और इस साल 16 अगस्त को लगाए गए थे।

डीजीएफटी ने एक अलग अधिसूचना में सुई के साथ या बिना सुई की सीरिंज के निर्यात के संबंध में चार अक्टूबर के अपने पिछले फैसले को संशोधित किया।

पहले इन उत्पादों को निर्यात के लिए प्रतिबंधित श्रेणी में रखा गया था, लेकिन अब केवल कुछ निश्चित मूल्य के सीरिंज पर ही प्रतिबंध होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें