लाइव न्यूज़ :

जनवरी-मार्च में आवासीय बिक्री 21 फीसदी बढ़ी, अप्रैल-जून में सुस्ती: प्रॉपइक्विटी

By भाषा | Updated: May 17, 2021 17:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 मई डेटा विश्लेषण फर्म प्रॉपइक्विटी के मुताबिक जनवरी-मार्च 2021 के दौरान सात प्रमुख शहरों में आवासीय बिक्री में 21 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि नई आपूर्ति में सालाना आधार पर 40 प्रतिशत की गिरावट आई।

हालांकि, कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के चलते अप्रैल-जून तिमाही में आवासीय मांग सुस्त रहने की आशंका है।

प्रॉपइक्विटी के मुताबिक कैलेंडर वर्ष 2021 की पहली तिमाही में सात शहरों में आवास इकाइयों की बिक्री 21 प्रतिशत बढ़कर 1,05,183 इकाई हो गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 87,236 इकाई थी।

रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान आवास इकाइयों की नई आपूर्ति या पेशकश 1,00,343 इकाइयों से 40 प्रतिशत गिरकर 59,737 इकाई रह गई।

समीक्षाधीन अवधि में बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर), दिल्ली-एनसीआर और पुणे में आवासीय बिक्री में वृद्धि देखी गई, जबकि कोलकाता में 20 प्रतिशत की गिरावट आई।

प्रॉपइक्विटी के संस्थापक और प्रबंध निदेशक समीर जसुजा ने कहा कि इस कैलेंडर वर्ष की पहली तिमाही पिछले साल की तुलना में भारतीय रियल्टी के लिए अपेक्षाकृत बेहतर थी।

उन्होंने कहा, ‘‘रहने के लिए तैयार घर या काफी हद तक पूरी हो चुकी परियोजनाओं की मांग अधिक थी। हालांकि, कोविड की दूसरी लहर के चलते मांग में कमी होगी।’’

जसुजा ने उम्मीद जताई कि कोविड की दूसरी लहर खत्म होने के बाद बिक्री में तेजी आएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?