लाइव न्यूज़ :

आठ शहरों में जनवरी-मार्च 2021 के दौरान आवासीय बिक्री 44 प्रतिशत बढ़ी: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: April 5, 2021 22:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल नाइट फ्रैंक इंडिया के अनुसार आठ प्रमुख शहरों में इस साल जनवरी-मार्च के दौरान आवासीय बिक्री 44 प्रतिशत बढ़कर करीब 72,000 इकाई हो गई।

महाराष्ट्र सरकार द्वारा स्टांप ड्यूटी घटाने के फैसले के कारण मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) और पुणे ने अच्छा प्रदर्शन किया।

नाइट फ्रैंक इंडिया ने एक बयान में कहा, ‘‘वर्ष 2021 की पहली तिमाही के दौरान 71,963 इकाइयां बेची गईं, जो 2020 की पहली तिमाही के मुकाबले 44 प्रतिशत अधिक है। बिक्री में इस जोरदार बढ़ोतरी ने डेवलपर्स को नई परियोजनाएं शुरू करने के लिए भी प्रोत्साहित किया, जो समीक्षाधीन तिमाही के दौरान पेश की गई 76,006 इकाइयों से साबित होता है।’’

आठ प्रमुख शहरों के प्राथमिक आवासीय बाजारों में बिक्री बुकिंग के आंकड़ों के अनुसार जनवरी-मार्च 2021 में मुंबई में आवास की बिक्री 49 प्रतिशत बढ़कर सालाना 23,752 इकाई हो गई। इसी तरह पुणे में बिक्री में 75 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई।

नाइट फ्रैंक इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक शिशिर बैजल ने कहा, ‘‘2021 की पहली तिमाही में प्रमुख बाजारों में बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि हुई, जिसका नेतृत्व मुंबई और पुणे ने किया। इन दोनों बाजारों को स्टांप शुल्क में कमी के रूप में राज्य सरकार से पर्याप्त समर्थन मिला।’’

उन्होंने कहा कि रुझानों से लगता है कि लोग अब किराए पर रहने की जगह अपना मकान खरीदने को प्राथमिकता दे रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस