लाइव न्यूज़ :

मुंबई में जून के दौरान आवासीय संपत्तियों का पंजीकरण चार गुना: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: July 1, 2021 17:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली एक जुलाई नाइट फ्रैंक इंडिया के अनुसार कोविड-19 की दूसरी लहर के बावजूद बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) क्षेत्र में आवासीय संपत्तियों का पंजीकरण जून में चार गुना बढ़कर 7,857 इकाई हो गया।

भू-सम्पत्ति बाजार संबंधी सलाहकार सेवाएं देने वाली कंपनी नाइट फ्रैंक ने अपनी एक ताजा रपट में कहा कि जून में कुल पंजीकरण में से 42 प्रतिशत पंजीकरण संपत्ति की जून में ही तय हुई बिक्री से जुड़े थे।

नाइट फ्रैंक ने एक बयान में कहा, ‘ बीएमसी क्षेत्र (चर्च गेट से दहीसर और कोलाबा से मुलुंड) में जून के दौरान 7,857 संपत्तियों का पंजीकरण दर्ज किया गया। यह संख्या पिछले महीने से 47 प्रतिशत और जून 2020 में पंजीकृत 1,839 इकाइयों से 327 प्रतिशत अधिक है।’

इसके अलावा जून 2021 में हुए पंजीकरण जून 2019 की तुलना में भी 39 प्रतिशत अधिक रहे।

कंपनी ने कहा, ‘मुंबई में इस बार लॉकडाउन की अवधि भी पिछले साल की तरह ही थी। लेकिन पिछले साल की तुलना में इस बार प्रतिबंधों में जल्दी ढील दी गई।’ उसने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने दिसंबर 2020 में घरों की बिक्री पर चार महीने के लिए स्टाम्प ड्यूटी कम करने का निर्णय लिया था। जिससे संपत्ति पंजीकरण में अच्छी वृद्धि हुई है।

नाइट फ्रैंक इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक शिशिर बैजल ने कहा,‘ कोविड की दूसरी लहर के पहली के मुकाबले कई गुना अधिक खतरनाक रहने और पिछले वर्ष की तरह ही लॉकडाउन लगाए जाने के बावजूद पिछले वर्ष की तुलना में लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील के बाद संपत्ति पंजीकरण में एक मजबूत वृद्धि हुई है।’ उन्होंने कहा कि यह वृद्धि खरीदने वालों के व्यवहार में एक घर के मालिक होने की ओर एक मौलिक बदलाव का संकेत देती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?