लाइव न्यूज़ :

जनवरी से मार्च के दौरान 13 प्रतिशत बढ़ी आवासीय इकाइयों की बिक्री: सीबीआरई

By भाषा | Updated: June 5, 2019 17:29 IST

सीबीआरई के अनुसार देश के सात मुख्य शहरों दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरू, हैदराबाद और पुणे में आवास की बिक्री पिछले साल के पहले तीन महीनों में 29 हजार इकाइयों पर रही, जो इस साल की समान अवधि में बढ़कर 33 हजार इकाइयों पर पहुंच गयी।

Open in App
ठळक मुद्देसीबीआरई ने कहा कि आवास क्षेत्र में तेजी का कारण कीमतों का स्थिर रहना है। देश के सात मुख्य शहरों दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरू, हैदराबाद और पुणे में आवास की बिक्री पिछले साल के पहले तीन महीनों में 29 हजार इकाइयों पर रही।

इस साल की पहली तिमाही में आवास क्षेत्र में सुधार के संकेत दिखने लगे हैं। संपत्तियों के संबंध में परामर्श देने वाली कंपनी सीबीआरई के अनुसार आलोच्य तिमाही में सात मुख्य शहरों में आवास कि बिक्री 13 प्रतिशत बढ़ी है।

सीबीआरई के अनुसार देश के सात मुख्य शहरों दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरू, हैदराबाद और पुणे में आवास की बिक्री पिछले साल के पहले तीन महीनों में 29 हजार इकाइयों पर रही, जो इस साल की समान अवधि में बढ़कर 33 हजार इकाइयों पर पहुंच गयी।

आलोच्य अवधि के दौरान नये आवास की आपूर्ति भी पिछले साल के 25,700 इकाइयों से बढ़कर 33 हजार इकाइयों पर पहुंच गयी। सीबीआरई ने कहा कि आवास क्षेत्र में तेजी का कारण कीमतों का स्थिर रहना है।

इससे मध्यम श्रेणी में सर्वाधिक तेजी आयी। इसके बाद किफायती और महंगी आवासीय इकाइयों का स्थान रहा। उसने कहा कि नोटबंदी, जीएसटी क्रियान्वयन तथा रेरा जैसे मुख्य नीतिगत सुधारों के प्रभाव में स्थिरता आने से भी बाजार में सुधार को समर्थन मिला है। 

टॅग्स :हरदीप सिंह पुरीनरेंद्र मोदीइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित