लाइव न्यूज़ :

निवासी भारतीय आईएफएससी में एआईएफ के रूप मे पंजीकृत एफपीआई का हिस्सा हो सकते हैं: सेबी

By भाषा | Updated: October 28, 2021 20:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर बाजार नियामक सेबी ने बृहस्पतिवार को व्यक्तियों के अलावा निवासी भारतीयों को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) का हिस्सा बनने की इजाजत दी, जो आईएफएससी में वैकल्पिक निवेश कोष (एआईएफ) के रूप में पंजीकृत हैं।

इससे अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्रों (आईएफएससी) में स्थापित एआईएफ द्वारा एफपीआई मार्ग से भारतीय प्रतिभूति बाजारों में निवेश की सुविधा मिल सकेगी।

ऐसे निवासी भारतीय एफपीआई के प्रायोजक या प्रबंधक होंगे और एफपीआई में उनका योगदान कुछ शर्तों के अधीन होगा।

सेबी ने एक अधिसूचना में कहा, ‘‘व्यक्तियों के अलावा निवासी भारतीय भी आवेदक के घटक हो सकते हैं।’’ हालांकि, इसके साथ शर्त यह है कि आवेदक को आईएफएससी में एआईएफ के रूप में पंजीकृत और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण द्वारा विनियमित होना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार