लाइव न्यूज़ :

रिजर्वबैंक अक्टूबर में डॉलर का शुद्ध लिवाल रहा, 15.64 अरब डॉलर खरीदे

By भाषा | Updated: December 24, 2020 20:23 IST

Open in App

मुंबई, 24 दिसंबर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) अक्टूबर में अमेरिकी मुद्रा का शुद्ध लिवाल बना रहा। इस दौरान उसने हाजिर बाजार से 15.64 अरब डॉलर की खरीद की।

दिसंबर के लिए रिजर्वबैंक द्वारा जारी मासिक बुलेटिन के अनुसार, अक्टूबर में रिजर्वबैंक ने बाजार में अमेरिकी मुद्रा की कोई बिकवाली नहीं की।

अक्टूबर 2019 में, रिजर्व बैंक ने 7.102 अरब डॉलर की शुद्ध खरीद की थी। पिछले साल अक्टूबर महीने में उसने हाजिर बाजार में रिजर्वबैंक ने 7.302 अरब डॉलर की खरीद की और 20 करोड़ डॉलर की बिकवाली की थी।

वित्तवर्ष 2019-20 में, केंद्रीय बैंक ने 45.097 अरब डॉलर की शुद्ध खरीद की थी। उसने वर्ष के दौरान हाजिर बाजार में 72.205 अरब डॉलर की खरीद की और 27.108 अरब डॉलर की बिक्री की थी।

वायदा डॉलर बाजार में, अक्टूबर के अंत में बकाया शुद्ध खरीद के सौदे 13.556 अरब डॉलर के थे, जो सितंबर में 13.881 अरब डॉलर के बराबर थ्रे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?