लाइव न्यूज़ :

रिजर्व बैंक ने साबइर अपराध के प्रति जागरुकता फैलाने के लिये पंजाबी रैपर वायरस से किया गठजोड़

By भाषा | Updated: February 21, 2021 20:45 IST

Open in App

मुंबई, 21 फरवरी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बढ़ती साइबर धोखाधड़ी तथा ऑनलाइन वित्तीय लेन-देन में आयी कई गुना तेजी के बीच लोगों को जागरूक करने के लिये पंजाबी रैपर वायरस से गठजोड़ किया है।

रिजर्व बैंक ने सप्ताहांत पर इस मुहिम को अपने ट्विटर हैंडल से आधिकारिक तौर पर जारी किया। इस मुहिम में लोकप्रिय पंजाबी गायक व रैपर वायरस को लिया गया है।

रैपर वायरस को अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी की फिल्म लक्ष्मी के लिये ‘बम भोले’ गाने को नया रूप देने के बाद खासी लोकप्रियता मिली है। रिजर्व बैंक ट्विटर पर सबसे अधिक फॉलोअर वाला केंद्रीय बैंक है। रिजर्व बैंक महामारी की शुरुआत के बाद से सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय है।

रिजर्व बैंक ने इस वीडियो के माध्यम से लोगों को साइबर अपराध व पहचान की नकल से सुरक्षा के तरीके बताया है।

महत्वपूर्ण बात है कि रैपर वायरस ने रिजर्व बैंक के लिये यह वीडियो बिना पैसों के किया है।

इस मुहिम में ऑनलाइन लेन-देन करने वालों को रिजर्व बैंक ने सतर्क रहने को कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा