लाइव न्यूज़ :

रिजर्व बैंक ने मुत्थूट फाइनेंस की आई्डीबीआई म्यूचुअल फंड अधिग्रहण योजना को खारिज किया

By भाषा | Updated: November 24, 2020 23:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 नवंबर भारतीय रिजर्व बैंक ने मुत्थूट फाइनेंस के आईडीबीआई बैंक के म्यूचुअल फंड कारोबार के अधिग्रहण के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। नियामक ने कहा कि म्यूचुअल फंड को प्रायोजित करने का काम गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) के काम के साथ मेल नहीं खाता है।

आईडीबीआई बैंक ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि मुत्थूट फाइनेंस को आईडीबीआई म्यूचुअल फंड की बिक्री के संदर्भ में शेयर खरीद समझौता पर हस्ताक्षर 22 नंवबर, 2019 को किये गये थे।

यह बिक्री भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) और अन्य नियामकों की जरूरी नियामकीय मंजूरी पर निर्भर था।

सूचना में कहा गया है, ‘‘मुत्थूट फाइनेंस की सलाह के आधार पर हम (आईडीबआई बैंक) यह बताना चाहेंगे कि रिजर्व बैंक से उसे (मुत्थूट फाइनेंस) गैर-अनापत्ति प्रमापणपत्र की मंजूरी नहीं मिली। केंद्रीय बैंक ने इस आधार पर गैर-अनापत्ति प्रमाणपत्र देने से मना कर दिया कि म्यूचुअल फंड को प्रायोजित करना या संपत्ति प्रबंधन कंपनी का जिम्मा संभालना एक एनबीएफसी की गतिविधियों के अनुरूप नहीं है।’’

मुत्थूट फाइनेंस ने आइडीबीआई एएमसी और आईडीबीआई एमएफ ट्रस्टी कंपनी में 100 प्रतिशत इक्विटी शेयर 215 करोड़ रुपये में खरीदने का प्रस्ताव दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल