लाइव न्यूज़ :

डिजिटल मुद्रा क्यूआर कोड को यूपीआई से जोड़ने की योजना, रिजर्व बैंक ने कहा- ई-रुपये उपयोगकर्ताओं की संख्या को 10 लाख तक पहुंचाने का लक्ष्य

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 8, 2023 20:44 IST

आरबीआई के डिप्टी गवर्नर टी रवि शंकर ने कहा कि केंद्रीय बैंक ने इस महीने के अंत तक ई-रुपये यानी सीबीडीसी के उपयोगकर्ताओं की संख्या को 10 लाख तक पहुंचाने की योजना भी बनाई है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपीआई भुगतान प्रणाली के साथ संचालित करने की योजना पर काम कर रहा है।सीबीडीसी के क्यूआर कोड को एकीकृत भुगतान प्रणाली (यूपीआई) के साथ समायोजित करने की भी योजना बनाई है।रिजर्व बैंक ने पिछले साल डिजिटल रुपये के इस्तेमाल को लेकर पायलट परीक्षण किया था।

मुंबईः भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) प्रस्तावित केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा (सीबीडीसी) के क्यूआर कोड को यूपीआई भुगतान प्रणाली के साथ संचालित करने की योजना पर काम कर रहा है।

आरबीआई के डिप्टी गवर्नर टी रवि शंकर ने बृहस्पतिवार को यहां संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा कि केंद्रीय बैंक ने इस महीने के अंत तक ई-रुपये यानी सीबीडीसी के उपयोगकर्ताओं की संख्या को 10 लाख तक पहुंचाने की योजना भी बनाई है।

इसके साथ ही शंकर ने कहा, "आरबीआई ने सीबीडीसी के क्यूआर कोड को एकीकृत भुगतान प्रणाली (यूपीआई) के साथ समायोजित करने की भी योजना बनाई है।" रिजर्व बैंक ने पिछले साल डिजिटल रुपये के इस्तेमाल को लेकर पायलट परीक्षण किया था। शुरुआती दौर में सीबीडीसी के थोक इस्तेमाल का परीक्षण किया गया था और बाद में खुदरा उपयोग को भी परखा गया।

रिजर्व बैंक चाहता है कि लोगों के बीच भुगतान के लिए बेहद लोकप्रिय हो चुके यूपीआई मंच का इस्तेमाल वह सीबीडीसी के क्यूआर कोड के लिए भी करे। हालांकि शंकर ने कहा कि आरबीआई ने सीबीडीसी के आम उपयोग को लेकर कोई समयसीमा नहीं तय की है और इस दिशा में क्रमिक रूप से आगे बढ़ा जाएगा।

गूगल पे ने यूपीआई के लिए शुरू किया आधार-आधारित सत्यापन

डिजिटल भुगतान सेवा मंच गूगल पे ने ऐप पर आधार कार्ड का उपयोग कर यूपीआई सेवा शुरू करने का अतिरिक्त फीचर शुरू किया है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी। इस सेवा के तहत गूगल पे उपयोगकर्ता बिना डेबिट कार्ड के यूपीआई पिन बना सकेगा।

हालांकि उपयोगकर्ता इस सेवा का फायदा सिर्फ तभी उठा सकेगा जब उसका मोबाइल फोन नंबर, बैंक खाता और आधार नंबर आपस में जुड़े होंगे। गूगल पे ने एक बयान में कहा, “आधार पर आधारित यूपीआई सेवा से गूगल पे उपयोगकर्ता बिना डेबिट कार्ड के यूपीआई पिन बना सकेंगे।

जैसा कि यूपीआई के करोड़ों भारतीय उपयोगकर्ता हैं, इससे कई और उपयोगकर्ताओं को यूपीआई आईडी बनाने और उन्हें डिजिटल भुगतान करने में सक्षम बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।” गूगल पे डेबिट कार्ड और आधार नंबर का इस्तेमाल करने के बाद खाते को सक्रिय कर देगा। उपयोगकर्ता को इनमें से किसी एक विकल्प को चुनना होगा।

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)UPIगूगलReserve Bank of India
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित