लाइव न्यूज़ :

कोल्हापुर के सुभद्रा लोकल एरिया बैंक का लाइसेंस रद्द, भारतीय रिजर्व बैंक ने लिया एक्शन, ग्राहक को राहत

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 25, 2020 12:38 IST

सुभद्रा लोकल एरिया बैंक को 10 जुलाई 2003 को RBI से बैंकिंग लाइसेंस प्राप्त हुआ था। कोल्हापुर, सतारा, सांगली, बेलगावी और पुणे जिलों में स्थानीय क्षेत्र बैंक के रूप में काम कर रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देसुभद्रा लोकल एरिया बैंक की वेबसाइट के अनुसार इसमें मार्च के अंत तक 14.98 करोड़ और 3.71 करोड़ की अग्रिम जमा हुई।दो तिमाहियों के दौरान न्यूनतम नेट वर्थ से जुड़ी अनिवार्यता का अनुपालन नहीं किया। रेगुलेशन एक्ट के तहत किसी भी तरह की बैंकिंग या कोई अन्य कारोबार करने पर रोक लग गई है।

मुंबईः भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) 2020 में एक्शन में है। कई बैंक पर चाबुक चलाया है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कोल्हापुर (महाराष्ट्र)-आधारित सुभद्रा लोकल एरिया बैंक लिमिटेड को जारी बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया।

सबसे पहले लक्ष्मी विलास बैंक, पंजाब एंड महाराष्ट्र कोआपरेटिव बैंक (पीएमसी), केरल के पेरीनथालमन्ना स्थित अरबन-कोअपरेटिव बैंक लिमिटेड, जालना जिले में मंता अर्बन कोआपरेटिव बैंक और येस बैंक सहित कई जद में आ गए हैं। आरबीआई ने कराड जनता सहकारी बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया था।

24 दिसंबर 2020 को कारोबार बंद करने से प्रभावी हो गया

केंद्रीय बैंक ने एक बयान में कहा, इस संबंध में उसका आदेश 24 दिसंबर 2020 को कारोबार बंद करने से प्रभावी हो गया है। इस बात पर जोर दिया गया कि बैंक के पास अपने सभी जमाकर्ताओं को भुगतान करने के लिए पर्याप्त तरलता है।

आरबीआई ने बयान में कहा कि सुभद्रा लोकल एरिया बैंक के मामलों के लाइसेंस को रद्द कर दिया गया, जो अपने वर्तमान और भविष्य के जमाकर्ताओं के हितों के लिए हानिकारक था। “सार्वजनिक हित प्रतिकूल रूप से प्रभावित होगा यदि इसे उस तरीके से व्यापार करने के लिए जारी रखने की अनुमति है, जिसमें यह कार्य कर रहा है। आरबीआई ने कहा कि प्रबंधन के सामान्य चरित्र को वर्तमान और भविष्य के जमाकर्ताओं के हित के लिए पूर्वाग्रही माना जाता है।

मौजूदा और भविष्य के जमाकर्ताओं के हितों को नुकसान पहुंच सकता था

मौजूदा और भविष्य के जमाकर्ताओं के हितों को नुकसान पहुंच सकता था। आरबीआई ने एक बयान में कहा कि बैंक ने वित्त वर्ष 2019-20 की दो तिमाहियों में न्यूनतम नेटवर्थ की शर्त का उल्लंघन किया। बयान के अनुसार हालांकि सुभद्रा लोक एरिया बैंक के पास जमाकर्ताओं का पैसा लौटाने के लिये पर्याप्त नकदी है।

अरबीआई ने कहा, ‘‘जिस तरीके से बैंक काम कर रहा था, अगर उसे उसी तरीके से परिचालन की अनुमति दी जाती तो जन हित पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता। प्रबंधन की काम करने की प्रकृति वर्तमान और भविष्य के जमाकर्ताओं के हितों को नुकसकान पहुंचाने वाली थी।’’ ब

यान में कहा गया है कि सुभद्रा लोकल एरिया बेंक को दिया गया लाइसेंस 24 दिसंबर को बैंक कारोबार बंद होने के बाद से रद्द किया जा रहा है। इससे वह कोई भी बैंकिंग गतिविधियां नहीं कर पाएगा। आरबीआई बैंक के परिसमापन के लिये उच्च न्यायालय के समक्ष आवेदन देगा।

पंजाब एंड सिंध बैंक ने सिन्टेक्स इंडस्ट्रीज के ऋण खाते को धाखधड़ी की श्रेणी में डाला

सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब एंड सिंध बैंक ने कहा कि उसने सिन्टेक्स इंडस्ट्रीज के कर्ज खाते को धोखाधड़ी की श्रेणी में डाल दिया है और इस बारे में रिपोर्ट रिजर्व बैंक को दे दी है। सिनटेक्स इंडस्ट्रीज पर बैंक का कुल 294 करोड़ रुपये का बकाया है।

बैंक ने शेयर बाजार को दी गयी सूचना में कहा कि महत्वपूर्ण मामलों की सूचनाएं प्रकाशित करने की नीति के तहत इस खाते की जानकारी दी जा रही है। बैंक ने कहा है कि इस निति के तहत सूचित किया जाता है कि 294.49 करोड़ रुपये के बकाये के साथ सिन्टेक्स इंडसट्रीज लि. का खाता एनपीए (गैर-निष्पादित परिसंपत्ति) हो गया है।

इस खाते को धोखाधड़ी वाला खाता घोषित किया गया है। पंजाब एंड सिंध बैंक ने कहा कि उसने धोखाधड़ी वाले खाते के एवज में 147.25 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। बैंक के अनुसार नियामकीय आवश्यकता के तहत इस बारे में सूचना भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को दे दी गयी।

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)मुंबईशक्तिकांत दासइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट