लाइव न्यूज़ :

रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा के बाद सेंसेक्स 192 अंक टूटा

By भाषा | Updated: April 4, 2019 19:16 IST

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 45.95 अंक या 0.39 प्रतिशत के नुकसान से 11,600 अंक से नीचे 11,598 अंक पर बंद हुआ।

Open in App

भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा के बाद बृहस्पतिवार को बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 192 अंक टूट गया। केंद्रीय बैंक ने चालू वित्त वर्ष की पहली मौद्रिक समीक्षा बैठक में 2019-20 के लिए वृद्धि दर के अनुमान को कम किया है।

साथ ही मानसून को लेकर अनिश्चितता की वजह से अपनी नीतिगत रुख को ‘तटस्थ’ रखा है। ब्रोकरों ने कहा कि सेवा क्षेत्र के कमजोर आंकड़ों, रुपये में गिरावट तथा कमजोर वैश्विक रुख के बीच कारोबारी धारणा प्रभावित हुई। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 192.40 अंक या 0.49 प्रतिशत के नुकसान से 38,684.72 अंक पर आ गया।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 45.95 अंक या 0.39 प्रतिशत के नुकसान से 11,600 अंक से नीचे 11,598 अंक पर बंद हुआ। इसके अलावा केंद्रीय बैंक ने मुख्य नीतिगत दर को 0.25 प्रतिशत घटा दिया है। लगातार दूसरी बार रेपो दर में कटौती की गई है।

सेंसेक्स की कंपनियों में टीसीएस में सबसे अधिक 3.17 प्रतिशत की गिरावट आई। एचसीएल टेक, यस बैंक, इंडसइंड बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, टाटा स्टील, कोटक बैंक और एलएंडटी के शेयर 2.34 प्रतिशत नीचे आ गए।

वहीं दूसरी ओर टाटा मोटर्स, हीरो मोटोकॉर्प, भारती एयरटेल, एचडीएफसी, एशियन पेंट्स, वेदांता और सनफार्मा के शेयर 2.49 प्रतिशत तक चढ़ गए। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप में 0.32 प्रतिशत तक की गिरावट आई।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘चालू वित्त वर्ष के लिए वृद्धि दर के अनुमान को घटाकर 7.2 प्रतिशत किए जाने की वजह से निवेशक सतर्क थे।

मानसून को लेकर चिंता से धारणा और प्रभावित हुई।’’ इस बीच, देश की सेवा क्षेत्र की गतिविधियां मार्च में सुस्त पड़ीं। निक्की इंडिया सेवा कारोबारी गतिविधि सूचकांक मार्च मे गिरकर 52 पर आ गया जो फरवरी में 52.5 था।

इस बीच, शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को शेयर बाजारों से 1,040.48 करोड़ रुपये की निकासी की। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 80.83 करोड़ रुपये की बिकवाली की।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी 0.15, जापान का निक्की 0.05 प्रतिशत और शंघाई कम्पोजिट 0.94 प्रतिशत चढ़ गया। हांगकांग का हैंगसेंग 0.17 प्रतिशत नीचे आया।

शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार नीचे चल रहे थे। बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.39 प्रतिशत के नुकसान से 69.04 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

टॅग्स :सेंसेक्समुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम