लाइव न्यूज़ :

भारतीय रिजर्व बैंकः एक्सिस बैंक पर 93 और आईडीबीआई पर 90 लाख रुपये का जुर्माना, जानें क्या है कारण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 8, 2022 22:10 IST

केंद्रीय बैंक भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के अनुसार एक्सिस बैंक ने ऋण से जुड़े कुछ प्रावधानों, केवाईसी दिशानिर्देश और 'बचत खातों में न्यूनतम राशि नहीं रखने पर दंडात्मक शुल्क लगाकर कुछ प्रावधानों का उल्लंघन किया।

Open in App
ठळक मुद्देआरबीआई ने आईडीबीआई बैंक पर भी 90 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।एक्सिस बैंक पर 93 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।बचत खातों में न्यूनतम राशि नहीं रखने पर दंडात्मक शुल्क लगाकर कुछ प्रावधानों का उल्लंघन किया।

मुंबईः भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अपने ग्राहक को जानो (केवाईसी) से जुड़े दिशानिर्देशों समेत कई नियमों के उल्लंघन को लेकर निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक पर 93 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। आरबीआई ने आईडीबीआई बैंक पर भी 90 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

रिज़र्व बैंक ने कहा कि कुछ निर्देशों का पालन नहीं करने के लिए एक्सिस बैंक पर 93 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। केंद्रीय बैंक के अनुसार एक्सिस बैंक ने ऋण से जुड़े कुछ प्रावधानों, केवाईसी दिशानिर्देश और 'बचत खातों में न्यूनतम राशि नहीं रखने पर दंडात्मक शुल्क लगाकर कुछ प्रावधानों का उल्लंघन किया।

आरबीआई ने आईडीबीआई बैंक पर भी 'वाणिज्यिक बैंकों और चुनिंदा वित्तीय संस्थानों द्वारा धोखाधड़ी से जुड़े वर्गीकरण और रिपोर्टिंग' पर निर्देशों का अनुपालन न करने के लिए जुर्माना लगाया है। भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने कई तरह के गैर-अनुपालन के लिए तीन सहकारी बैंकों पर कुल पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

रिजर्व बैंक ने बयान में कहा कि फलटन स्थित यशवंत कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड पर आय, संपत्ति वर्गीकरण, प्रावधान और अन्य संबंधित मुद्दों पर उसके निर्देशों का अनुपालन नहीं करने के लिए दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

एक अन्य बयान में केंद्रीय बैंक ने इसी तरह के मामले में मुंबई के कोकन मर्केंटाइल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। आरबीआई ने एक अन्य नियामकीय सूचना में कहा कि उसने कोलकाता स्थित समता कोऑपरेटिव डेवेलपमेंट बैंक लिमिटेड पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)ऐक्सिस बैंकReserve Bank of India
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित