लाइव न्यूज़ :

कोरोना लॉकडाउन के बीच RBI का म्यूचुअल फंड सेक्टर के लिए बड़ा ऐलान, पी. चिदंबरम ने किया फैसले का स्वागत

By विनीत कुमार | Updated: April 27, 2020 11:52 IST

Coronavirus: हाल में फ्रैंकलिन टेंपलटन म्यूचुअल फंड ने स्वेच्छा से अपनी छह ऋण योजनाओं बंद करने का फैसला किया था। इसके बाद आरबीआई ने इस बड़े कदम का ऐलान किया है।

Open in App
ठळक मुद्देRBI ने म्यूचुअल फंड कंपनियों को 50,000 करोड़ रुपये की विशेष नकदी सुविधा देने की घोषणा कीपूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने भी ट्वीट कर फैसला का किया स्वागत

कोरोना महामारी और इस बीच देश में पैदा हुई आर्थिक चुनौतियों के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बड़ा ऐलान किया है। आरबीआई ने म्यूचुअल फंड कंपनियों को 50,000 करोड़ रुपये की विशेष नकदी सुविधा देने की घोषणा की है। पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने भी ट्वीट कर आरबीआई के इस फैसला का स्वागत किया है। 

आरबीआई ने सोमवार को इसका ऐलान करते हुए कहा कि म्यूचुअल फंड को 50,000 करोड़ स्पेशल लिक्विडिटी फैसिलिटी उपलब्ध कराई जाएगी ताकि उद्योग में तरलता का संकट न खड़ा हो। साथ ही रिजर्व बैंक ने कहा कि वह हालातों को लेकर सतर्क है। कोरोना वायरस के आर्थिक असर को कम करने और वित्तीय स्थिरता को कायम रखने के लिए वह हरसंभव कदम उठा रहा है।

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से म्युच्युअल फंड सेक्टर को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। पिछले ही हफ्ते एक अभूतपूर्व कदम के तहत फ्रैंकलिन टेंपलटन म्यूचुअल फंड ने स्वेच्छा से अपनी छह ऋण योजनाओं बंद करने का फैसला किया। ऐसा कोरोना वायरस महामारी के चलते यूनिट वापस लेने के दबाव और बॉन्ड बाजार में तरलता की कमी का हवाला देकर किया गया। 

पी चिदंबरम ने किया आरबीआई के फैसले का स्वागत

आरबीआई के ऐलान के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने भी इस फैसला का स्वागत किया है। चिदंबरम ने ट्वीट कर लिखा, 'मैं आरबीआई के म्यूचुअल फंड के लिए 50 हजार करोड़ रुपये की स्पेशल  लिक्विडिटी फैसिलिटी के फैसले का स्वागत करता हूं। मुझे खुशी है कि आरबीआई ने दो दिन पहले जताई गई चिंताओं को ध्यान में रखा और जल्द कदम उठाए।'

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?