लाइव न्यूज़ :

रिजर्व बैंक को मुंबई में अतिरिक्त कार्यालय स्थल के लिए जगह की तलाश

By भाषा | Updated: August 8, 2021 15:39 IST

Open in App

मुंबई, नौ अगस्त भारतीय रिजर्व बैंक को देश की वित्तीय राजधानी में अपने दक्षिण मुंबई मुख्यालय या बांद्रा कुर्ला परिसर क्षेत्र में अतिरिक्त कार्यालय स्थल के लिए जगह की तलाश है।

रिजर्व बैंक ने मुंबई में कार्यालय परिसर की सीधी खरीद के लिए जो अनुरोध प्रस्ताव (आरएफपी) निकाला है उसमें कहा गया है कि उसे 2,601 से 7,681 वर्गमीटर के कार्यालय स्थल की जरूरत है।

आरएफपी दस्तावेज के अनुसार, केंद्रीय बैंक दक्षिण मुंबई या बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में एक शांतिपूर्ण और खाली कार्यालय स्थल खरीदना चाहता है।

दस्तावेज के अनुसार रिजर्व बैंक को कम से कम 2,601 वर्ग मीटर या 28,000 वर्ग फुट से लेकर अधिकतम 7,618 वर्गमीटर या 82,000 वर्ग फुट निर्मित क्षेत्र की जरूरत है। यह केंद्रीय बैंक के फोर्ट, मुंबई के भवन के 1.5 किलोमीटर के दायरे में या बीकेसी में होना चाहिए।

इसके अलावा पट्टे वाली जमीन पर स्थित संपत्ति जिसकी लीज की अवधि कम से कम 30 साल बची हो, उसपर भी विचार किया जाएगा।

एनारॉक प्रापर्टी कंसल्टेंट्स के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा कि एनारॉक के शोध के अनुसार बीकेसी में कुल पट्टा योग्य स्थल 87 लाख वर्ग फुट है जिसमें से आठ से 10 प्रतिशत खाली है।

इसके अलावा सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट (सीबीडी) में कुल पट्टा योग्य स्थल करीब 21 लाख वर्ग फुट है जिसमें से 10 से 12 प्रतिशत खाली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या