लाइव न्यूज़ :

रिजर्व बैंक ने डोयचे बैंक पर दो करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया

By भाषा | Updated: January 12, 2021 22:29 IST

Open in App

मुंबई, 12 जनवरी रिजर्व बैंक ने जमा राशि पर ब्याज दर संबंधी उसके निर्देशों के कुछ प्रावधानों का पालन नहीं करने पर डोयचे बैंक एजी पर दो करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।

केन्द्रीय बैंक ने कहा है कि 31 मार्च 2019 को डोयचे बैंक की वित्तीय स्थिति और जोखिम आकलन रिपोर्ट की सांविधिक जांच परख से यह बात सामने आई है कि रिजर्व बैंक की जमा पर ब्याज दर निर्देश 2016 का अनुपालन नहीं किया गया।

जांच के बाद रिजर्व बैंक ने बैंक को नोटिस जारी किया। नोटिस पर बैंक के जवाब और व्यक्तिगत तौर पर हुई मौखिक सुनवाई में दी गई जानकारी तथा अन्य सुपुर्दगी के बाद रिजर्व बैंक इस नतीजे पर पहुंचा कि बैंक पर रिजर्व बैंक के उपरोक्त निर्देश का पालन नहीं करने का आरोप मौद्रिक जुर्माने के योग्य है।

इसके बाद रिजर्व बैंक ने मंगलवार को जारी एक आदेश के जरिये डोयचे बैंक एजी पर दो करोड़ रुपये का जुर्माना लगा दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?