लाइव न्यूज़ :

रिजर्व बैंक ने क्रिप्टो करेंसी को लेकर अपनी चिंताओं से सरकार को अवगत कराया है: दास

By भाषा | Updated: March 25, 2021 17:27 IST

Open in App

मुंबई, 25 मार्च भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्रीय बैंक को बाजार में क्रिप्टो करेंसी के कारोबार को लेकर चिंताएं हैं और उसने इस बारे में सरकार को अवगत कराया है।

उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में केंद्रीय बैंक और वित्त मंत्रालय के बीच कोई मतभेद नहीं है तथा दोनों वित्तीय स्थिरता को लेकर प्रतिबद्ध हैं। ‘‘ हमें इस बारे में केंद्र की तरफ से अंतिम निर्णय का इंतजार करना चाहिए।’’

क्रिप्टो करेंसी के लेकर सरकार की तरफ से कुछ भ्रम पैदा करने वाले संकेत आने के बीच दास ने यह बात कही है। इस प्रकार की मुद्राओं में काफी उतार-चढ़ाव को देखते हुए इसे पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करने का इरादा जताने के बाद, सरकार ने बिट कॉइन जैसी मुद्राओं को लेकर कुछ नरम रुख दिखाया है।

टाइम्स नेटवर्क इंडिया एकोनॉमिक कॉनक्लेव में दास ने कहा कि आरबीआई ने क्रिप्टो करेंसी को लेकर अपनी चिंताओं से सरकार को अवगत करा दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा अलग चीज है। जबकि बाजार में कारोबार किये जाने वाली क्रिप्टो करेंसी का मामला कुछ और है। आरबीआई और सरकार दोनों वित्तीय स्थिरता को लेकर प्रतिबद्ध हैं। हमने इस प्रकार की मुद्राओं को लेकर अपनी चिंताएं सरकार को बतायी है।’’

दास ने कहा कि यह मामला अभी भी सरकार के विचाराधीन है और इस बारे में जल्दी ही निर्णय किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आरबीआई मुद्रा (फिएट मनी) के डिजिटल संस्करण पर काम कर रहा है। फिलहाल सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (सीबीडीसी) के वित्तीय स्थिरता पर प्रभाव का आकलन किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा