लाइव न्यूज़ :

रिजर्व बैंक ने केंद्र के लिए पहली छमाही में 1.2 लाख करोड़ रुपय तक अल्पकालिक उधार की सुविधा दी

By भाषा | Updated: April 1, 2021 00:01 IST

Open in App

मुंबई, 31 मार्च भारतीय रिजर्व बैंक ने केंद्र सरकार को उसके रोजमर्रा के खर्च की अल्पकालिक आवश्यकताओं से निपटने के लिए वर्ष 2021-22 की पहली छमाही में 1.2 लाख करोड़ रुपये के कर्ज की सीमा तय की है।

केंद्रीय बैंक वेज एंड मीन्स के लिए उधार (डब्लयू एमए) के तहत सरकारों को सीधे अपने पास से उधार देता है ताकि वे रोजमर्रा के खर्च में किसी अल्पकालिक नकदी की कमी से निपट सकें।

केंद्रीय बैंक ने बुधवार को एक बयान में कहा कि केंद्र सरकार के साथ परामर्श कर के 2021-22 की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) के लिए डब्लयूएमए की सीमा 1,20,000 रखी गयी है।

यह उधार रेपो दर पर मिलता है जो इस समय चार प्रतिशत वार्षिक है।

सरकार की ओर से सीमा का 75 प्रतिशत तक उपयोग कर लिए जाने पर केंद्रीय बैंक बाजार में नयी प्रतिभूतियां जारी कर सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा