लाइव न्यूज़ :

रिजर्व बैंक ने उदय कोटक को फिर से कोटक बैंक का प्रबंध निदेशक नियुक्त करने को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: December 14, 2020 23:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर निजी क्षेत्र के कोटक महिंद्रा बैंक ने सोमवार को कहा कि रिजर्व बैंक ने उदय कोटक को फिर से तीन साल के लिये बैंक का प्रबंध निदेशक नियुक्त किये जाने को मंजूरी दे दी है।

बैंक नियामक ने अंशकालिक चेयरमैन प्रकाश आप्टे को तीन साल के लिये अंशकालिक चेयरमैन नियुक्त किये जाने को भी मंजूरी दे दी है।

बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘‘भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 14 दिसंबर, 2020 के अपने पत्र के जरिये अंशकालिक चेयरमैन के रूप में प्रकाश आप्टे, प्रबंध निदेशक और सीईओ पद पर उदय कोटक तथा संयुक्त प्रबंध निदेशक पद पर दीपक गुप्ता को तीन साल के लिये पुनर्नियुक्ति को मंजूरी दे दी। उनकी पुनर्नियुक्ति एक जनवरी, 2021 से प्रभाव में आएगी।’’

उल्लेखनीय है कि बैंक के निदेशक मंडल और शेयरधारकों ने क्रमश: 13 मई, 2020 और 18 अगस्त, 2020 को इन पदों पर फिर से नियुक्ति को मजूरी दे दी थी जो आरबीआई की अनुमति पर निर्भर थी।

उदय कोटक बैंक के संस्थापक प्रबंध निदेशक और प्रवर्तक हैं। जबकि आप्टे को 20 जुलाई, 2018 से 31 दिसंबर, 2020 तक के लिये अंशकालिक चेयरमैन नियुक्त किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख