लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में निजी क्षेत्र में स्थानीय लोगों को 75 प्रतिशत आरक्षण देने के फैसले पर पुनर्विचार का आग्रह

By भाषा | Updated: November 9, 2020 17:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ नवंबर वाहन कलपुर्जा उद्योग के संगठन वाहन कलपुर्जा विनिर्माता संघ (एक्मा) ने हरियाणा सरकार से निजी क्षेत्र में 75 प्रतिशत नौकरियां स्थानीय लोगों के लिए आरक्षित करने के फैसले पर पुनर्विचार को कहा है। एक्मा ने कहा कि इस कदम से राज्य में कारोबार सुगमता पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

राज्य विधानसभा ने पांच नवंबर को स्थानीय उम्मीदवारों के लिए हरियाणा राज्य रोजगार विधेयक पारित किया है। इसके तहत कारखानों और निजी क्षेत्र की अन्य नौकरियों में 75 प्रतिशत स्थानीय लोगों के लिए आरक्षित करने का फैसला किया गया है।

एक्मा के अध्यक्ष दीपक जैन ने कहा कि कि इस तरह के प्रावधान पर पुनर्विचार की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भारत का वाहन और कलपुर्जा उद्योग वैश्विक है और इनमें उत्पादन सिर्फ घरेलू मांग को पूरा करने के लिए ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार के लिए भी किया जाता है।

उन्होंने कहा कि वाहन कलपुर्जा उद्योग अपने 25 प्रतिशत से अधिक के उत्पादन का निर्यात करता है। अमेरिका और यूरोप उसके प्रमुख बाजारों में है। जैन ने कहा, ‘‘हमारे उद्योग को कुशल श्रमबल की जरूरत होती है, जो वैश्विक रूप से प्रतिस्पर्धी उच्च-गुणवत्ता के उत्पाद का उत्पादन कर सकेंगे। हमारे क्षेत्र में नियुक्ति प्रतिभा और कौशल के आधार पर होती है, यह देखकर नहीं कि उम्मीदवार कहां का है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?