लाइव न्यूज़ :

रिपोर्ट: माइक्रोसॉफ्ट ने गेट्स के बोर्ड छोड़न से पहले की थी उनकी जांच

By भाषा | Updated: May 17, 2021 19:26 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, 17 मई (एपी) वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक माइक्रोसॉफ्ट कॉरपोरेशन में बोर्ड के सदस्यों ने 2020 में यह फैसला किया था कि उसके सह-संस्थापक बिल गेट्स के लिए कंपनी के बोर्ड में रहना उचित नहीं है, क्योंकि उनके खिलाफ माइक्रोसॉफ्ट की एक महिला कर्मचारी के साथ आंतरिक संबंधों को लेकर जांच चल रही थी।

निदेशक मंडल के सदस्यों की राय में गेट्स का इस तरह का संबंध उपयुक्त नहीं था।

समाचार पत्र ने सूत्रों के हवाले से रविवार को ऑनलाइन रिपोर्ट में बताया कि बोर्ड इस मामले पर विचार कर रहा था। इसके लिए 2019 में एक कानूनी फर्म की सेवाएं ली गई थीं।

माइक्रोसॉफ्ट की एक इंजीनियर ने पत्र में आरोप लगाया था कि उनके गेट्स के साथ कई वर्षों तक शारीरिक संबंध थे।

समाचार पत्र ने एक अन्य व्यक्ति के हवाले से बताया कि गेट्स ने जांच पूरी होने से पहले बोर्ड से इस्तीफा दे दिया।

अखबार के अनुसार गेट्स के एक प्रवक्ता ने समाचार पत्र को बताया कि लगभग 20 साल पहले उनका एक संबंध था, और यह ‘‘सौहार्दपूर्ण’’ रूप से खत्म हो गया। इस प्रवक्ता का नाम जाहिर नहीं किया गया है।

गेट्स ने जब पिछले साल माइक्रोसॉफ्ट के बोर्ड से इस्तीफा दिया, तो उन्होंने कहा कि वह परोपकारी कार्यों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए पद छोड़ रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट