लाइव न्यूज़ :

रेपो दर में कटौती, बाजार धड़ाम, 434 अंक गिरा सेंसेक्स, मार्केट ने तेजी खो दी

By भाषा | Updated: October 4, 2019 17:36 IST

रिजर्व बैंक ने कर्ज सस्ता कर वृद्धि दर प्रोत्साहित करने के उद्येश्य से लगातार पांचवीं बार अपनी नीतिगत ब्याज दर रेपो दर में कटौती की। उसने चालू वित्त वर्ष के लिए जीडीपी वृद्धि का अनुमान भी घटाकर 6.10 प्रतिशत कर दिया। रेपो दर वह दर है जिस पर केंद्रीय बैंक बैंकों को एक दिन के लिए नकदी उपलब्ध कराता है। यह दर 5.15% हो गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देसेंसेक्स ने करीब 300 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की लेकिन रिजर्व बैंक की नीतिगत घोषणा से उसने तेजी खो दी।770 अंकों के उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स अंतत: 433.56 अंक यानी 1.14 प्रतिशत गिरकर 37,673.31 अंक पर बंद हुआ।

रिजर्व बैंक के चालू वित्त वर्ष के लिये देश की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान घटाने की घोषणा के बीच शुक्रवार को शेयर बाजारों में बिकवाली का दबाव तेज होने से सेंसेक्स 434 अंक लुढ़क गया। 

रिजर्व बैंक ने कर्ज सस्ता कर वृद्धि दर प्रोत्साहित करने के उद्येश्य से लगातार पांचवीं बार अपनी नीतिगत ब्याज दर रेपो दर में कटौती की। उसने चालू वित्त वर्ष के लिए जीडीपी वृद्धि का अनुमान भी घटाकर 6.10 प्रतिशत कर दिया। रेपो दर वह दर है जिस पर केंद्रीय बैंक बैंकों को एक दिन के लिए नकदी उपलब्ध कराता है। यह दर 5.15% हो गयी है।

सेंसेक्स ने करीब 300 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की लेकिन रिजर्व बैंक की नीतिगत घोषणा से उसने तेजी खो दी। कारोबार के दौरान 770 अंकों के उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स अंतत: 433.56 अंक यानी 1.14 प्रतिशत गिरकर 37,673.31 अंक पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान सेंसेक्स 37,633.36- 38,403.54 अंक के बीच रहा। एनएसई का निफ्टी भी 139.25 अंक यानी 1.23 प्रतिशत गिरकर 11,174.75 अंक पर बंद हुआ। अवकाश प्रभावित सप्ताह के दौरान सेंसेक्स में 1,149.26 अंक यानी 2.96 प्रतिशत तथा निफ्टी में 337.65 अंक यानी 2.93 प्रतिशत की गिरावट आयी।

शेयरखान बाय बीपी परिबास के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (पूंजी बाजार रणनीति एवं निवेश) गौरव दुआ ने कहा कि दर में कटौती के कारण शेयर बाजार ने विशेषकर बैंकों ने नकारात्मक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ‘‘रिजर्व बैंक द्वारा कटौती का लाभ त्वरित तौर पर उपभोक्ताओं को देने पर जोर देने से बैंकों का मुनाफा प्रभावित होगा।’’

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि आर्थिक नरमी से उबारने के रिजर्व बैंक और सरकार के लगातार प्रयासों के बाद भी निवेशकों ने नकारात्मक रुख अपनाया। जीडीपी वृद्धि दर के अनुमानों में लगातार कटौती से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

सेंसेक्स की कंपनियों में कोटक बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, टाटा मोटर्स, एलएंडटी, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा स्टील और एक्सिस बैंक में 3.46 प्रतिशत की गिरावट रही। इससे इतर टीसीएस, इंफोसिस, ओएनजीसी, टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक और एनटीपीसी में 1.03 प्रतिशत तक की तेजी रही।

ब्याज दर के लिये संवेदनशील क्षेत्रों बैंकिंग, वित्त, वाहन और रियल्टी कंपनियों के शेयरों में 2.45 प्रतिशत तक की गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप और स्मॉलकैप भी 0.94 प्रतिशत तक की गिरावट में रहा। बीएसई की कंपनियों में 1,636 में गिरावट रही जबकि 976 कंपनियों में तेजी रही।

256 कंपनियों के शेयर 52 सप्ताह के निचले स्तर पर आ गये। एशियाई बाजारों में हांग कांग का हैंग सेंग और दक्षिण कोरिया का कोस्पी गिरावट में रहा। जापान का निक्की में बढ़त में रहा। चीन में राष्ट्रीय अवकाश के कारण बाजार बंद रहा। कारोबार के दौरान यूरोपीय बाजार गिरावट में चल रहे थे। इस बीच रुपया नौ पैसे की गिरावट के साथ 70.97 रुपये प्रति डॉलर पर चल रहा था। ब्रेंट क्रूड का वायदा 0.78 प्रतिशत की तेजी के साथ 58.16 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था। 

टॅग्स :सेंसेक्सइकॉनोमीभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)निफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!