रेनो के वाहन जनवरी से 28,000 रुपये तक महंगे होंगे

By भाषा | Updated: December 18, 2020 17:23 IST2020-12-18T17:23:05+5:302020-12-18T17:23:05+5:30

Reno vehicles to be costlier by Rs 28,000 from January | रेनो के वाहन जनवरी से 28,000 रुपये तक महंगे होंगे

रेनो के वाहन जनवरी से 28,000 रुपये तक महंगे होंगे

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर वाहन कंपनी रेनो इंडिया ने अगले महीने से अपने समूची मॉडल श्रृंखला की कीमतों में 28,000 रुपये तक की वृद्धि की घोषणा की है।

कंपनी भारतीय बाजार में क्विड, डस्टर और ट्राइबर मॉडलों की बिक्री करती है। कंपनी ने कहा कि उसके विभिन्न संस्करणों और उत्पादों में मूल्यवृद्धि भिन्न-भिन्न होगी।

रेनो इंडिया ने शुक्रवार को बयान में कहा कि उत्पादन लागत बढ़ने की वजह से उसे यह कदम उठाना पड़ रहा है। महामारी के दौरान इस्पात, एल्युमीनियम, प्लास्टिक और अन्य संबंधित लागत बढ़ी हैं जिसके चलते उसे भी कीमतों में वृद्धि करनी पड़ रही है।

मारुति सुजुकी इंडिया, फोर्ड इंडिया और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसी वाहन कंपनियां भी जनवरी से अपने वाहनों के दाम में बढ़ोतरी की घोषणा की चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Reno vehicles to be costlier by Rs 28,000 from January

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे