लाइव न्यूज़ :

रिन्यूबाय की अगले दो साल में आईपीओ लाने की योजना : सीईओ

By भाषा | Updated: November 21, 2021 16:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 नवंबर बीमा प्राद्यौगिकी कंपनी रिन्यूबाय व्यापार में स्वस्थ विकास के आधार पर अगले दो साल में अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की योजना बना रही है। कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं सह-संस्थापक बालचंद्र शेखर ने यह जानकारी दी।

बालचंद्र ने पीटीआई-भाषा के साथ बातचीत में कहा, ‘‘हमने सोचा था कि अगर हमें अपना स्तर बढ़ाने की क्षमता मिल गई और हम इस स्तर तक पहुंचने में सफल हो गए, तो हम निश्चित रूप से बाजार में सूचीबद्ध होंगे। हम इस क्षेत्र में सबसे अधिक पेशेवर रूप से प्रबंधित कंपनियों में से एक हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे विचार में हम शायद आईपीओ से एक या दो साल दूर हैं ... मैं बहुत जल्द इस बारे में बताऊंगा।’’

रिन्यूबाय के सीईओ ने कहा कि यह केवल संस्थापक और प्रबंधन की टीम नहीं है, बल्कि हमने व्यापक रूप से उच्च संचालन मानकों के साथ सबसे पेशेवर रूप से प्रबंधित टीमों में से एक का निर्माण किया है।

उन्होंने कहा कि हमारी कंपनी छह वर्ष पुरानी है और शायद हम आईपीओ तब लगाएंगे जब हमें कारोबार करते हुए सात से आठ साल हो जायेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल