लाइव न्यूज़ :

रिन्यू पावर की परिचालन क्षमता 300 मेगावाट बढ़ी

By भाषा | Updated: December 21, 2021 17:29 IST

Open in App

मुंबई, 21 दिसंबर गैर-परंपरागत ऊर्जा क्षेत्र की कंपनी रिन्यू पावर की राजस्थान में 300 मेगावाट क्षमता वाली सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (सेकी) की परियोजना चालू हो गई है। इसके साथ ही उसकी कुल परिचालन क्षमता बढ़कर 7,400 मेगावॉट हो गई है।

गुरुग्राम स्थित रिन्यू पावर ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी। उसने कहा कि इस वित्त वर्ष में अब तक उसने 1,500 मेगावॉट की नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित की है।

इस तरह वह वर्ष 2021-22 के अंत तक 8,200 मेगावॉट की परिचालन क्षमता का लक्ष्य हासिल करने की राह पर अग्रसर है। वित्त वर्ष 2020-21 के अंत में उसकी परिचालन क्षमता 5,600 मेगावॉट थी।

रिन्यू पावर की इस क्षमता वृद्धि में सबसे ज्यादा योगदान राजस्थान और गुजरात का रहा है। इस वित्त वर्ष में अब तक बढ़ी 1,500 मेगावॉट क्षमता में से 1,300 मेगावॉट सौर परियोजनाओं की देन है। इसमें अकेले राजस्थान में ही 1,200 मेगावॉट सौर क्षमता स्थापित हुई है।

नई क्षमता वृद्धि में 1050 मेगावॉट के लिए कंपनी का सेकी के साथ 25 वर्षों का करार है।

रिन्यू पावर के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यकारी सुमंत सिन्हा ने कहा कि कंपनी मार्च 2022 तक 8,200 मेगावॉट और वर्ष 2024-25 तक 18,000 मेगावॉट क्षमता का लक्ष्य हासिल करने की राह पर अग्रसर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम