लाइव न्यूज़ :

अपने 1,500 कर्मचारियों, उनके परिजनों के टीकाकरण का खर्च खुद वहन करेगी रिन्यू पावर

By भाषा | Updated: March 7, 2021 14:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात मार्च स्वच्छ ऊर्जा कंपनी रिन्यू पावर ने अपने 1,500 कर्मचारियों और उनके परिजनों को कोविड-19 का टीका मुफ्त लगवाने का फैसला किया है। कंपनी टीकाकरण के खर्च का बोझ खुद वहन करेगी।

कंपनी ने कहा कि यदि एक परिवार के सदस्यों की संख्या पांच मानी जाए, तो कंपनी करीब 7,500 लोगों के टीकाकरण की लागत का बोझ उठाएगी। देश में 110 गंतव्यों पर कंपनी के कर्मचारियों तथा उनके परिवार के लोगों को टीका लगवाया जाएगा।

रिन्यू पावर के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक सुमंत सिन्हा ने पीटीआई-भाषा से कहा कि कंपनी अपने कर्मचारियों तथा उनके आश्रितों के टीकाकरण का खर्च वहन करेगी।

उन्होंने कहा कि देश में 110 गंतव्यों पर कंपनी के कर्मचारियों की संख्या 1,500 है।

कर्मचारियों को भेजे ई-मेल में सिन्हा ने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि हमारे सभी कर्मचारी सुरक्षित वातावरण में काम करें और टीका लगवाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें