लाइव न्यूज़ :

मध्यम से दीर्घकाल में भारतीय बाजार को लेकर उत्साहित बन हुए हैं: वीएमवेयर

By भाषा | Updated: June 27, 2021 20:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जून क्लाउड कंप्यूटिंग कंपनी वीएमवेयर के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि कंपनी मध्यम से दीर्घकाल में भारत को लेकर उत्साहित बनी हुई है क्योंकि भारत एक महत्वपूर्ण बाजार और नयी प्रतिभा का गढ़ है।

कंपनी ने साथ ही कहा कि वह 2018 में घोषित की गयी भारतीय बाजार में दो अरब डॉलर की अपनी निवेश योजना को लेकर प्रतिबद्ध है और देश में अपने कार्यबल को मजबूत करने में लगी हुई है।

वीएमवेयर इंडिया के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक प्रदीप नायर ने पीटीआई-भाषा से कहा कि कंपनी भारतीय बाजार में ना केवल ग्राहकों को अपने समाधान बेचती है बल्कि यह उसके उत्पादों के निर्माण के लिए एक महत्वपूर्ण स्थल भी है।

उन्होंने कहा, "हम बहुत सारे क्षेत्रों में यह क्षमता पहुंचाते हैं और दुनिया भर में ग्राहकों की सेवा करते हैं। इसलिए भारत पर काफी ध्यान दिया जा रहा है। हमारे पास अपने सबसे चुनौतीपूर्ण ग्राहकों के करीब इस तरह की इंजीनियरिंग प्रतिभा का भंडार होना, हमारे लिए यह काफी मददगार रहा है।"

नायर ने कहा कि यह तथ्य कि भारत अलग-अलग कंपनियों में उत्पाद विकास के लिए एक गढ़ है, इससे इस सम्मिलन में मदद मिलती है और भारत पूरी कंपनी के लिए नवोन्मेष को बढ़ावा देने की एक स्थिति में भी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?