लाइव न्यूज़ :

Air India को राहत, तेल कंपनियों ने ईंधन की सप्लाई रोकने का फैसला टाला

By भाषा | Updated: October 18, 2019 16:27 IST

तीन सरकारी तेल कंपनियों इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम ने एअर इंडिया को प्रतिबद्धता के हिसाब से नियमित भुगतान ना करने की स्थिति में 18 अक्टूबर से छह हवाई अड्डों पर उसे ईंधन आपूर्ति रोकने की चेतावनी दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देएअर इंडिया ने जून और सितंबर दोनों बार तीनों कंपनियों को हर माह 100 करोड़ रुपये का भुगतान करने का वादा किया था।एअर इंडिया पर कुल 5,000 करोड़ रुपये के बकाए में 2,700 करोड़ रुपये इंडियन ऑयल के हैं।

एअर इंडिया के ईंधन बकाया को निपटाने के लिए नियमित भुगतान के वादे के बाद सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार को उसकी ईंधन आपूर्ति रोकने का फैसला टाल दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। तीन सरकारी तेल कंपनियों इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम ने एअर इंडिया को प्रतिबद्धता के हिसाब से नियमित भुगतान ना करने की स्थिति में 18 अक्टूबर से छह हवाई अड्डों पर उसे ईंधन आपूर्ति रोकने की चेतावनी दी थी।

इसकी वजह एअर इंडिया पर तीन कंपनियों का 5,000 करोड़ रुपये से अधिक का ईंधन भुगतान बकाया होना है। अधिकारियों ने कहा, ‘‘एअर इंडिया ने पत्र लिख कर उसकी ईंधन आपूर्ति नहीं रोकने का अनुरोध किया और नियमित भुगतान करने का आश्वासन दिया। उनकी इस प्रतिबद्धता को देखते हुए हमने ईंधन आपूर्ति रोकने के फैसले को टाल दिया है।’’

एअर इंडिया ने जून और सितंबर दोनों बार तीनों कंपनियों को हर माह 100 करोड़ रुपये का भुगतान करने का वादा किया था ताकि उस पर ईंधन भुगतान के 5,000 करोड़ रुपये बकाये का निपटान हो सके। लेकिन दुर्भाग्य से कंपनी इसे पूरा करने में असफल रही है। तेल कंपनियों ने 5 अक्टूबर को एअर इंडिया को कहा था कि यदि उसने हर महीने एकमुश्त रकम का भुगतान नहीं किया तो 11 अक्ट्रबर से देश के छह प्रमुख हवाईअड्डों पर उसके विमानों को ईंधन आपूर्ति रोक दी जायेगी।

बाद में इस तिथि को 18 अक्टूबर कर दिया गया। यह हवाई अड्डे कोच्चि, मोहाली, पुणे, पटना, रांची और विशाखापत्तनम हैं। एअर इंडिया पर कुल 5,000 करोड़ रुपये के बकाए में 2,700 करोड़ रुपये इंडियन ऑयल के हैं। इसमें 450 करोड़ रुपये का ब्याज शामिल है। 

टॅग्स :एयर इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विश्वIran-US War: यूएई में फंसे यात्रियों के लिए आज चलेगी एक्स्ट्रा फ्लाइट्स, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने किए खास इंतजाम

भारतMiddle East conflict 2026: एयर इंडिया ने बढ़ती अशांति के बीच दुबई से 100 से ज़्यादा फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट किया

भारतअबू धाबी से उड़ानें भारत में लैंड हुईं, एयरलाइंस ने संघर्ष के बीच सीमित ऑपरेशन शुरू किए

भारतईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते 3,400 से अधिक उड़ानें रद्द, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी; हजारों यात्री फंसे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख