लाइव न्यूज़ :

रिलायंस अपनी अनुषंगी के सुपुर्द करेगी सिनगैस परियोजना

By भाषा | Updated: November 25, 2021 20:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 नवंबर रिलायंस इंड्स्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) अपनी जामनगर सिनगैस परियोजना को पूर्ण-स्वामित्व वाली अपनी एक अनुषंगी इकाई को हस्तांतरित करेगी।

रिलायंस ने बृहस्पतिवार को जारी एक बयान में कहा कि सिनगैस परियोजना के इस हस्तांतरण से कारोबार के बेहतर मूल्य प्राप्त करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा ऊर्जा के प्राथमिक स्रोत के तौर पर नवीकरणीय ऊर्जा की तरफ कदम बढ़ाने में भी रिलायंस को आसानी होगी।

ऊर्जा उत्पादन में इस्तेमाल होने वाली सिनगैस हाइड्रोजन, कार्बन मोनो-ऑक्साइड और कार्बन डाई-ऑक्साइड के मिश्रण से बनती है। इसे ठोस हाइड्रोकार्बन ईंधन का गैसीकरण कर पैदा किया जाता है।

आरआईएल के मुताबिक, सिनगैस से ईंधन आपूर्ति में विश्वसनीयता पैदा होती है और ऊर्जा की लागत में होने वाली उठापटक भी कम करने में मदद मिलती है। रिलायंस की जामनगर रिफाइनरी में हाइड्रोजन के उत्पादन के लिए सिनगैस का इस्तेमाल किया जाता है।

रिलायंस ने कहा कि वह उत्पादों का एक ऐसा पोर्टफोलियो बनाना चाहती है जो पूरी तरह पुनर्चक्रीय, टिकाऊ और शुद्ध शून्य कार्बन उत्सर्जन वाला हो। उसने उम्मीद जताई है कि उसके कदमों से जामनगर परिसर का कार्बन उत्सर्जन कम करने में मदद मिलेगी।

आरआईएल ने बताया कि उसके निदेशक मंडल ने सिनगैस परियोजना को हस्तांतरित करने की योजना स्वीकृत की है। हालांकि इस योजना को शेयर बाजारों एवं शेयरधारकों के अलावा कुछ नियामकीय मंजूरी भी लेनी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें