लाइव न्यूज़ :

रिलायंस अपने खेल प्रबंधन संयुक्त उद्यम में आईएमजी वर्ल्डवाइड की हिस्सेदारी खरीदेगी

By भाषा | Updated: December 25, 2020 16:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 दिसंबर अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने खेल प्रबंधन संयुक्त उद्यम में आईएमजी वर्ल्डवाइड एलएलसी की हिस्सेदारी का 52.08 करोड़ रुपये में अधिग्रहण करने की घोषणा की है।

बाजार मूल्यांकन के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि वह आईएमजी-रिलायंस लि. (आईएमजी-आर) में आईएमजी वर्ल्डवाइड की 50 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण 52.08 करोड़ रुपये के नकद सौदे में करेगी।

यह सौदा पूरा होने के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज कंपनी की ब्रांडिंग नए सिरे से करेगी।

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अंतरराष्ट्रीय खेल विपणन एवं प्रबंधन कंपनी आईएमजी वर्ल्डवाइड के साथ 2010 में समान भागीदारी वाला संयुक्त उद्यम बनाया था। यह संयुक्त उद्यम देश में खेल और मनोरंजन के विपणन और प्रबंधन के लिए था।

आईएमजी खेल, फैशन, आयोजन और मीडिया क्षेत्र की अग्रणी कंपनी है। इसका परिचालन 30 से अधिक देशों में है। यह एंडेवर नेटवर्क का हिस्सा है।

सूचना में कहा गया है कि कंपनी ने आईएमजी-आर में आईएमजी सिंगापुर पीटीई लि. के शेयरों के अधिग्रहण के लिए पक्का करार किया है। यह सौदा अधिकतम 52.08 करोड़ रुपये में होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी