लाइव न्यूज़ :

रिलायंस ने कोविड-19 की संभावित दवा के लिए प्रस्ताव सौंपा

By भाषा | Updated: June 3, 2021 19:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जून रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिडेट की अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) इकाई ने कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए निक्लोसामाइड के इस्तेमाल का प्रस्ताव दिया है। यह दवा आंत में रहने वाले कीड़े के संक्रमण के इलाज में इस्तेमाल की जाती है।

निक्लोसामाइड विश्व स्वास्थ्य संगठन की आवश्यक दवाओं की सूची में शामिल है। इसका फीताकृमि (टेपवॉर्म) के संक्रमण के इलाज में 50 वर्षों से ज्यादा समय से इस्तेमाल किया जाता रहा है।

इस ओरल एंटीवायरल दवा का इस्तेमाल 2003-04 में सार्स बीमारी के प्रकोप के दौरान मरीजों के इलाज में भी किया गया था।

कंपनी की नवीनतम वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, "कंपनी ने कोविड-19 के इलाज के लिए संभावित दवा के तौर पर निक्लोसामाइड के इस्तेमाल का प्रस्ताव सौंपा है।"

औषधि नियामक लोगों में इस दवा के इस्तेमाल के लिए प्रस्ताव का मूल्यांकन करेगा।

हालांकि, कंपनी ने यह नहीं कहा कि वह दवा का उत्पादन करेगी या समूह द्वारा संचालित अस्पतालों में कोविड मरीजों के इलाज में इसका इस्तेमाल करेगी।

भारत सरकार वयस्क मरीजों में कोविड-19 के इलाज के लिए निक्लोसामाइड के दूसरे चरण के क्लीनिकल ट्रायल को पहले ही मंजूरी दे चुकी है।

रिलायंस की शोध एवं विकास टीम वैज्ञानिक और औद्योगिकी शोध परिषद (सीएसआईआर) की विभिन्न शोधशालाओं के साथ नेक्सर पालिमर के प्रमाणन के लिये भी काम कर रही है। इसे विभिन्न प्रकार के वायरस और बैक्टीरिया के असर को समाप्त करने में प्रभावी देखा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार