लाइव न्यूज़ :

रिलायंस ने 2020-21 में सीएसआर पहल के तहत 1,140 करोड़ रुपए खर्च किए

By भाषा | Updated: June 4, 2021 00:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जून रिलायंस इंडस्ट्रीज ने मार्च 2021 में समाप्त वित्त वर्ष में कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत 1,140 करोड़ रुपए खर्च किए। इनमें कोविड-19 सहायता, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और आपदा प्रतिक्रिया से जुड़ी पहल शामिल हैं।

कंपनी की नवीनतम वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस ने 2019-20 में सीएसआर पहल पर 1,022 करोड़ रुपए खर्च किए थे।

महामारी के खिलाफ भारत के खिलाफ अभियान में शामिल होते हुए कंपनी ने पिछले एक साल में चिकित्सा सेवा, चिकित्सीय तरल ऑक्सीजन, भोजन और मास्क प्रदान किए।

उसके जामनगर स्थित संयंत्र से हर दिन राज्यों को निशुल्क 1,000 टन ऑक्सीजन उपलब्ध कराया गया जिससे हर दिन करीब एक लाख मरीजों की जरूरतें पूरी हुईं।

कंपनी ने 27 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को 5.5 करोड़ खाने के पैकेट, कोविड स्वास्थ्य सेवा एवं इलाज के लिए 2,300 से ज्यादा बिस्तरें प्रदान कीं।

रिलायंस ने इसके अलावा मुंबई में देश का पहला कोविड अस्पताल स्थापित किया, 21 राज्यों और दो केंद्रशासित क्षेत्रों में अग्रिम पंक्ति के 50 लाख कर्मियों एवं आवश्यक सेवा प्रदाताओं को एक बार से ज्यादा इस्तेमाल किए जा सकने वाले 81 लाख मास्क प्रदान किए।

साथ ही रिलायंस ने 18 राज्यों के 249 जिलों में कोविड-19 सेवा में लगे 14,000 से ज्यादा अधिसूचित एंबुलेंस और वाहनों को 5.5 लाख लीटर मुफ्त ईंधन उपलब्ध कराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?