लाइव न्यूज़ :

फ्यूचर समूह के साथ प्रस्तावित सौदे के लिए रिलायंस रिटेल के शेयरधारकों, कर्जदाताओं को बैठक की मंजूरी

By भाषा | Updated: October 18, 2021 19:41 IST

Open in App

मुंबई, 18 अक्टूबर राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने सोमवार को रिलायंस रिटेल वेंचर्स के कर्जदाताओं और शेयरधारकों को फ्यूचर समूह के साथ कंपनी के प्रस्तावित 24,700 करोड़ रुपये के सौदे की मंजूरी लेने के लिए बैठक की अनुमति दी।

सुचित्रा कनुपार्थी की अगुवाई वाली एनसीएलटी की मुंबई पीठ ने रिलायंस रिटेल के कर्जदाताओं और शेयरधारकों के आवेदन पर सुनवाई करते हुए सौदे के लिए मंजूरी लेने को बैठक बुलाने की इजाजत दी।

मामले में एनसीएलटी के विस्तृत आदेश का इंतजार है।

रिलायंस रिटेल वेंचर्स, मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की सहायक कंपनी है।

इससे पहले एनसीएलटी ने फ्यूचर ग्रुप की इसी तरह की याचिका पर कर्जदाताओं और शेयरधारकों की बैठकें आयोजित करने की अनुमति दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम