लाइव न्यूज़ :

रिलायंस रिटेल का दिसंबर तिमाही का कर पूर्व लाभ 11.80 प्रतिशत बढ 3,102 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: January 22, 2021 22:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जनवरी मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज समूह की कंपनी रिलायंस रिटेल ने चालू वित्त वर्ष में दिसंबर 2020 में समाप्त तीसरी तिमाही में 3,102 करोड़ रुपये का कर पूर्व लाभ दर्शाया है। यह पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि से 11.80 प्रतिशत ऊंचा है।

लेकिन इसी दौरान संगठित खुदरा कारोबार से कंपनी की कुल आय एक साल पहले के 45,348 करोड़ रुपये की तुलना में 22.94 घटकर 36,887 करोड़ रुपये तक सीमित रही। उल्लेखनीय है कि गत मार्च में कोविड19 संक्रमण और लॉकडाउन के प्रभाव से बाजार अभी उबर रहा है।

कंपनी ने एक बयान में कहा है कि इस दौरान कोविड से जुड़ी पाबंदिया और स्थानीय समस्याओं के छिट-पुट जारी रहने के बावजूद रिलायंस रिटेल का व्यवसाय रिकॉर्ड लाभ के साथ मजबूती से आगे बढ़ रहा है।

कंपनी ने कहा है कि बाज़ार में सहभागियों के साथ नई साझेदारियां भी बढ़ी हैं।

इस दौरान कंपनी ने 327 नए स्टोर खोले और कुल स्टोर की संख्या अब 12,201 हो गई है। ये स्टोर कुल मिलाकर 3 करोड़ 12 लाख वर्ग फुट में फैले हैं।

इस तिमाही में कंपनी का ब्याज और कर पूर्व मार्जिन 9.3% रहा जो पिछली तिमाही में 5.5% था। इस तिमाही में कोविड के कारण लगी बंदिशें हटने से रिलायंस रिटेल को फायदा मिला। कंपनी के अनुसार उसकी कुल परिचालन आय में बढ़ोतरी नहीं होने का कारण यह है कि ईंधन से जुड़ा व्यवसाय अब यहां से अलग कर दिया गया है। साथ ही रिलायंस मार्केट स्टोर को 'न्यू कॉमर्स' को मज़बूत करने के लिए “फ़ुलफ़िलमेंट सेंटरों” में बदल दिया गया है।

तीसरी तिमाही में परिधान और फ़ुटवेयर के व्यवसाय में बाज़ारों के खुलने और त्योहारों के दौरान खरीद का फ़ायदा मिला – इनकी बदौलत ये कारोबार पिछली तिमाही के मुकाबले बढ़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें