लाइव न्यूज़ :

रिलायंस रिटेल अगले तीन से पांच वर्ष में तीन गुना वृद्धि करेगी, 10 लाख रोजगार देगी: मुकेश अंबानी

By भाषा | Updated: June 24, 2021 21:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 जून रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने बृहस्पतिवार को कहा कि खुदरा कारोबार करने वाली समूह की कंपनी रिलायंस रिटेल का कारोबार तीन से पांच वर्ष में कम से कम तीन गुना हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि अगले तीन वर्षों में कंपनी 10 लाख से ज्यादा लोगों के लिए रोजगार के अवसरों का सृजन करेगी तथा और भी बहुत सारे लोगों के लिए आजीविका अर्जन को सक्षम बनाएगी।

अंबानी ने आरआईएल के शेयरधारकों की वार्षिक आम सभा में कहा कि रिलायंस रिटेल दुनिया की सबसे तेज वृद्धि दर्ज करने वाली खुदरा कारोबारियों में है। कंपनी लक्ष्य दुनिया की शीर्ष 10 खुदरा कंपनियों में जगह बनाना है।

कंपनी की योजना अगले तीन वर्षों में अपनी ई-कॉमर्स इकाई जियो मार्ट से एक करोड़ से ज्यादा व्यापार भागीदारों को जोड़ना है।

अंबानी ने कहा, "मुझे यकीन है कि रिलायंस रिटेल तेज वृद्धि के रास्ते पर बढ़ते हुए अगले तीन से पांच वर्षों में कम से कम तीन गुना वृद्धि करेगी।"

अंबानी ने कहा कि कंपनी अपनी सेवा का विस्तार करने के लिए व्यापार इकाइयों का अधिग्रहण करना जारी रखेगी। उसने हाल ही में नेटमेड्स, अर्बन लैडर और जिवामे जैसी डिजिटल कंपनियों का अधिग्रहण किया है।

चुनौतीपूर्ण वर्ष होने के बावजूद रिलायंस रिटेल ने वित्तीय वर्ष 2020-21 में 1,53,818 करोड़ रुपए का राजस्व हासिल और 9,842 करोड़ रुपए का कर पूर्व लाभ हासिल किया।

उन्होंने कहा कि कंपनी इस समय किराना, इलेक्ट्रानिक सामान और परिधानों के खुदरा कारोबार में सबसे ऊपर है। अंबानी ने कहा कि आज भारत में हर आठवां व्यक्ति रिलायंस रिटेल से खरीदारी करता है। रिलायंस रिटेल हर रोज 30 लाख नग किराना के सामान बेचती है। उन्होंने कहा, ‘हमारे परिधान के कारोबर में साल में 18 करोड़ नग परिधान बेचे गए जो रोजगाना करीब 5 लाख नग की बिक्री के बराबर है। इतने में ब्रिटेन, जर्मनी और स्पेन तीनों की आबादी के वस्त्र की जरूरत पूरी हो सकती है।

उन्होंने कहा कि जियोमार्ट से 150 शहरों के तीन लाख से ज्यादा दुकानदार जुडे़ है और इससे उनको अपने कारोबार का कायकल्प करने में मदद मिली है।

रिलायंस रिटेल ने 2020-21 में फ्यूचर समूह के खुदरा और लाजिस्टिक्स कारोबार को खरीदने का सौदा किया था। इस सौदे के खिलाफ अमेजन की शिकायतों को बाद यह मामला उच्चतम न्यायालय के निर्णय की प्रतीक्षा में है। पिछले वित्त वर्ष में कंपनी ने विदेशी निवेशकों से 47,265 करोड़ रुपये की पूंजी जुटायी जो देश में पूंजी पूंजी जुटाने का अब तक का सबसे बड़ा अभियान रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?